{"_id":"673cfcc4ef0b98bbae011fe4","slug":"gorakhpur-news-beaten-for-protesting-against-abuse-condition-critical-gorakhpur-news-c-7-gkp1038-752114-2024-11-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gorakhpur News: गाली देने का विरोध करने पर पीटा, हालत गंभीर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gorakhpur News: गाली देने का विरोध करने पर पीटा, हालत गंभीर
विज्ञापन
गगहा। डेमुसा निवासी दीनानाथ को गाली देने वाले का विरोध करना भारी पड़पड़ गया। आरोपी ने उन्हें दौड़ा-दौड़ा कर पीटा। इससे भी मन नहीं भरा तो आरोपी ने ईंट से सीने पर कई वार किया। इससे दीनानाथ गंभीर रूप से घायल हो गए। गंभीर हालत में उन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां स्थिति गंभीर देख एक निजी हास्पिटल में भर्ती कराया है।
डेमुसा निवासी दीनानाथ गौड़ सोमवार रात एक कार्यक्रम में कमलेश गुप्ता के घर से खाना बनाकर लौट रहे थे। रास्ते में गांव का ही एक युवक मिला और वह गाली देने लगा। आरोप है कि दीनानाथ ने मना किया तो वह भड़क गया। इसके बाद दीनानाथ को पकड़कर लात और घूसों से पीटने लगा। दीनानाथ भागने लगे तो आरोपी ईंट से दीनानाथ के सीने पर कई बार मारा। घटना के बाद आरोपी भाग निकला। इधर, दीनानाथ की पत्नी दुर्गावती देवी ने गांव के युवक के खिलाफ तहरीर दी है। पुलिस का कहना है कि आरोपी की तलाश चल रही है।