फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Gorakhpur news: Beaten for not withdrawing rape case...clothes also torn, case filed against six

Gorakhpur News: दुष्कर्म का केस वापस नहीं लेने पर पीटा...कपड़े भी फाड़े, छह पर केस

Mon, 25 Aug 2025 02:26 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Mon, 25 Aug 2025 02:26 AM IST
विज्ञापन
Gorakhpur news: Beaten for not withdrawing rape case...clothes also torn, case filed against six
पीड़िता ने आरोपी समेत छह के खिलाफ दर्ज कराया केस
विज्ञापन

गोरखपुर। कोतवाली क्षेत्र की युवती ने छह लोगों के खिलाफ दुष्कर्म का केस वापस नहीं लेने पर मारपीट कर कपड़े फाड़ने का आरोप लगाया है। पुलिस ने छह लोगों के खिलाफ केस दर्ज कर उनकी तलाश में शुरू कर दी है।

युवती ने बताया कि वर्ष 2024 में कुर्मियाना टोला निवासी सादाब ने उसके साथ दुष्कर्म किया था। उस समय पुलिस ने केस दर्ज कर आरोपी को जेल भिजवा दिया था। जेल से छूटने के बाद भी वह उसका पीछा करने लगा और बार-बार समझौता करने का दबाव बनाने लगा। पीड़िता के मुताबिक बीते 16 अगस्त को वह अपने मंगेतर के साथ घूमने जा रही थी। सादाब अपने साथियों संग रास्ते में मिला और गाली-गलौज करने लगा। इन्कार पर सादाब ने साथियों संग मिलकर उसकी पिटाई कर दी, कपड़े फाड़ दिए और मोबाइल भी तोड़ दिया। युवती के मंगेतर ने जब विरोध किया तो उसे भी पीट दिया। पीड़िता का आरोप है कि उसे बदनाम करने और शादी तुड़वाने के लिए सादाब ने मंगेतर को अश्लील फोटो और वीडियो भी भेजे हैं। मारपीट की पूरी घटना पास लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। युवती ने सीसीटीवी फुटेज का हवाला देते हुए घटना की शिकायत कोतवाली थाने में की थी लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई। इसके बाद पीड़िता ने एसपी सिटी अभिनव त्यागी से गुहार लगाई। एसपी सिटी के निर्देश पर पुलिस ने सादाब आलम समेत छह के खिलाफ केस दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed