फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Gorakhpur News: BCA and Forensic Science courses will be conducted in Gorakhnath University

Gorakhpur News: गोरखनाथ विश्वविद्यालय में संचालित होंगे बीसीए व फॉरेंसिक साइंस के काेर्स

Mon, 28 Apr 2025 01:10 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Mon, 28 Apr 2025 01:10 AM IST
विज्ञापन
Gorakhpur News: BCA and Forensic Science courses will be conducted in Gorakhnath University
कार्य परिषद की बैठक में 10 से अधिक पाठ्यक्रमों को मिली मंजूरी
विज्ञापन


गोरखपुर। महायोगी गोरखनाथ विश्वविद्यालय में रविवार को कार्य परिषद की 14वीं बैठक कुलपति डाॅ. सुरिंदर सिंह की अध्यक्षता में हुई। इसमें बीसीए और फॉरेंसिक साइंस समेत 10 से अधिक पाठ्यक्रमों के संचालन को लेकर अनुमति मिली।
बैठक का संचालन कुलसचिव डॉ. प्रदीप कुमार राव ने किया। उप कुलसचिव (प्रशासन) श्रीकांत ने बताया कि नए पाठ्यक्रमों में विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी संकाय के तहत सत्र 2025-26 से बैचलर ऑफ कंप्यूटर एप्लीकेशन (बीसीए), स्वास्थ्य एवं जीवन विज्ञान संकाय के अंतर्गत सत्र 2025-26 से एमएससी फोरेंसिक साइंस और बीएससी फोरेंसिक साइंस, मानविकी और प्राकृतिक विज्ञान संकाय के तहत सत्र 2026-27 से मास्टर ऑफ आर्टस इन इंग्लिश एंड इकोनाॅमिक्स प्रमुख रूप से शामिल हैं।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि वाणिज्य संकाय के प्रबंधन विभाग के तहत सत्र 2026-27 से एमबीए इन मार्केटिंग, एमबीए इन डिजिटल मार्केटिंग, एमबीए इन फाइनेंस, एमबीए इन ह्यूमन रिसोर्स, एमबीए इन फार्मेसी एडमिनिस्ट्रेशन, एमबीए इन हाॅस्पिटल एडमिनिस्ट्रेशन, एमबीए इन होटल मैनेजमेंट, एमबीए इन हाॅस्पिटैलिटी एंड टूरिज्म, एमबीए इन फार्मा मार्केटिंग और एमबीए इन पेट्रोलियम मार्केटिंग जैसे विशिष्ट पाठ्यक्रमों पर भी कार्य परिषद ने मुहर लगा दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उप कुलसचिव ने बताया कि कार्य परिषद ने संबद्ध स्वास्थ्य विज्ञान संकाय के अंतर्गत संचालित पाठ्यक्रमों को लेकर भी निर्णय लिया है। इस निर्णय में बीएससी, एमएससी एवं पीएचडी इन बायोटेक्नोलॉजी, बीएससी, एमएससी एवं पीएचडी इन बायोकेमेस्ट्री और बीएससी, एमएससी एवं पीएचडी इन माइक्रोबायोलाॅजी कोर्स स्वास्थ्य एवं जीवन विज्ञान संकाय के तहत चलाए जाएंगे।
उन्होंने बताया कि बीएसएसी, एमएससी एवं पीएचडी इन मेडिकल बायोकेमेस्ट्री और बीएससी, एमएससी और पीएचडी इन मेडिकल माइक्रोबायोलाॅजी कोर्स गोरक्षनाथ मेडिकल कालेज हाॅस्पिटल एंड रिसर्च सेंटर के अंतर्गत संचालित किए जाएंगे।


----------
नए सत्र में प्रवेश के लिए परीक्षा तिथि तय
कार्य परिषद की बैठक में नए सत्र में विभिन्न पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए प्रवेश परीक्षा की तिथियों को भी अनुमोदित किया गया। बीएससी नर्सिंग, पोस्ट बेसिक बीएससी नर्सिंग और एमएससी नर्सिंग में प्रवेश के लिए प्रवेश परीक्षा 18 मई को होगी। इसी तरह बीएससी एवं एमएससी बायोटेक्नाेलॉजी, बायोकेमेस्ट्री, माइक्रोबायोलाॅजी, मेडिकल बायोकेमेस्ट्री, मेडिकल माइक्रोबायोलाॅजी और बीएससी एग्रीकल्चर, डीफार्म एवं बीफार्म (एलोपैथिक) की प्रवेश परीक्षा 21 मई को आयोजित की जाएगी। एएनएम, एनपीसीसी, डिप्लोमा इन लैब टेक्निशियन, इमरजेंसी एंड ट्रामा केयर टेक्निशियन, ऑप्टोमेट्री, ऑर्थोपेडिक एंड प्लास्टर टेक्निशियन, डायलिसिस टेक्निशियन, एनेस्थिसिया एंड क्रिटिकल केयर टेक्निशियन और बीबीए लाॅजिस्टिक और पीएचडी के सभी पाठ्यक्रमों की प्रवेश परीक्षा 25 मई को कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed