फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Gorakhpur News: Barricading near Nakaha crossing...sign boards put up

Gorakhpur News: नकहा क्रॉसिंग के पास हुई बैरिकेडिंग...लगाए गए साइन बोर्ड

Sun, 10 Nov 2024 02:05 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sun, 10 Nov 2024 02:05 AM IST
विज्ञापन
Gorakhpur News: Barricading near Nakaha crossing...sign boards put up
गोरखपुर। निर्माणाधीन नकहा ओवरब्रिज के पास शनिवार को जिम्मेदारों ने बैरिकेडिंग कर दी ताकि कोई भी व्यक्ति उस रास्ते क्राॅसिंग को पार न कर सके। अब लोग वैकल्पिक रास्ते से जाने लगे। आसपास में साइन बोर्ड भी लगा दिए गए हैं।
विज्ञापन

ओवरब्रिज के पास बृहस्पतिवार को गर्डर से दबकर एसएसबी जवान की मौत हो गई थी। शनिवार को जिम्मेदारों ने सबक लिया और सुरक्षा के सभी मानकों को दुरुस्त किया गया। नकहा रेलवे क्रासिंग से 100 कदम पहले ओवरब्रिज का निर्माण चल रहा है। आवाजाही के लिए कॉलोनी के रास्ते डायवर्जन किया गया है। शनिवार को क्रॉसिंग के पास पूरी तरह बैरिकेडिंग कर दी गई। निर्माण कार्य के पास जगह-जगह साइन बोर्ड लगा दिए गए हैं। रास्ते में जो सरिया रखा गया है उसे किनारे कर दिया गया है। हालांकि, इससे अभी भी खतरा हो सकता है।
विज्ञापन


दूसरे निर्माण स्थलों पर भी लगे बोर्ड
गोरखनाथ ओवरब्रिज, नौसड़-पैड़लेगंज सिक्स लेन के पास भी सेतु निगम ने सावधानी वाले बोर्ड लगा दिए। जगह-जगह पर रिफ्लेक्टर भी लगा दिए गए हैं। रुस्तमपुर ढाले से थोड़ा आगे बढ़ने पर ओवरब्रिज के लिए बने पिलर के बगल में ही सरिया रखा गया है। इससे दुर्घटना की आशंका है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed