फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Gorakhpur News: Banshi's house submerged in Saryu...now erosion is increasing towards son's house

Gorakhpur News: सरयू में बंशी का घर समाहित...अब बेटे के घर की तरफ कटान तेज

Fri, 12 Sep 2025 02:21 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Fri, 12 Sep 2025 02:21 AM IST
विज्ञापन
Gorakhpur News: Banshi's house submerged in Saryu...now erosion is increasing towards son's house
बड़हलगंज क्षेत्र के ज्ञानकोल गांव में बंशी के घर से सटे बेटे मोहन के मकान के तरफ नदी कर रही कटा
बड़हलगंज के ज्ञानकोल गांव में नदी का कटान तेज, 15 और घर जद में
विज्ञापन

चिल्लूपार। बड़हलगंज क्षेत्र के दियारा में सरयू नदी का जलस्तर तो कम तो हुआ है, लेकिन कटान तेज है। बुधवार को ज्ञानकोल गांव में बंशी यादव का घर नदी में समाहित हो गया है। वहीं, उनके बेटे मोहन का घर भी कटान के मुहाने पर है। पांच महीने पहले ही मोहन ने घर बनवाया है अब कभी भी उसका घर नदी में समा सकता है। वहीं, ज्ञानकोल के 15 घरों पर कटान का खतरा बना हुआ है।
ज्ञानकोल गांव में सरयू के कटान में करीब 25 बीघा कृषि योग्य भूमि समा गई है। गांव के प्रधान प्रतिनिधि संजय गुप्ता ने बताया कि मोहन यादव ने अलग होकर पांच माह पूर्व घर के सटे नया घर बनवाया था। जिस पर अब तक छत नहीं लग सका है। सीमेंट सीट लगाकर उनका परिवार गुजर बसर कर रहा था। मोहन यादव की पत्नी सीमा देवी ने बताया कि यदि कटान इसी तरह होता रहा तो बहुत जल्द मेरा भी घर बह जाएगा। पति मोहन बाहर रहते हैं। दो बेटियों को लेकर बगल में पन्नी तानकर रह रही हूं। क्षेत्र के केके तिवारी, पटना के पूर्व प्रधान हृदयशंकर सिंह, गिरजा शंकर तिवारी और सुभाष यादव का कहना है कि अब गांव को बचाना मुश्किल है।
विज्ञापन

वहीं, ज्ञानकोल गांव में 15 लोगों के घर भी कटान की जद में हैं। घरों से महज 15 मीटर दूर कटान हो रहा है। कंता यादव, जनार्दन यादव, जयप्रकाश ने बताया कि धान, बाजरा, मक्का आदि की फसलों की बुवाई हुई थी। ज्यादा दिन तक पानी खेत में रहने से फसल खराब हो गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं, जैतपुर में अभी नाव से लोगों का आवागमन हो रहा है। गांव में कटान हो रहा है। कोलखास, बगहादेवार और जैतपुर गांव की खेती योग्य जमीन नदी में समाहित हो गई है। बाढ़ खंड दो सिंचाई विभाग ने जैतपुर गांव को फ्लड प्लेन में बसे होने का हवाला देकर बचाव कार्य कराने के लिए मना कर दिया है। उधर, तहसील प्रशासन की तरफ से बृहस्पतिवार को 250 बाढ़ पीड़ितों में फूड पैकेट का वितरण कराया गया है।
संक्रामक बीमारियों की चपेट में आ रहे बाढ़ पीड़ित
बरहज में सरयू का जलस्तर 24 घंटे में 5 सेंटीमीटर घटा है। अब नदी खतरे के निशान से 35 सेंटीमीटर ऊपर है। बाढ़ प्रभावित बगहादेवार में संक्रामक बीमारियों ने दस्तक दे दी है। गांव के गौरी साहनी, बहादुर पाल, कन्हैया पाल, रामकिशुन ने बताया कि रास्तों व घरों में कीचड़ से संक्रामक बीमारियां फैल रही हैं। लोग वायरल फीवर और उल्टी की चपेट में आ रहे हैं।

वर्जन

सरयू का जलस्तर कम हो रहा है। बरहज में नदी खतरे के निशान से मात्र 35 सेंटीमीटर ऊपर है। गांव में रात-दिन बचाव कार्य कराया जा रहा है। सहायक अभियंता और जेई मौके पर हैं। अन्य दिनों की अपेक्षा बृहस्पतिवार को कटान कम हुआ है। ज्ञानकोल गांव में सरयू की धारा का बहाव तेज है। बचाव कार्य से अन्य घर कटान से बचे हुए हैं।


- वैभव सिंह, अधिशासी अभियंता, बाढ़ खंड दो, सिंचाई विभाग, गोरखपुर
--
सरयू का जलस्तर घट रहा है। ज्ञानकोल में कटान रुका है। बंशी यादव के लिए आवासीय पट्टे की प्रक्रिया चल रही है।जानकारी मिली है कि बंशी के बेटे मोहन यादव का घर कट रहा है। आवश्यकता अनुसार इन्हें भी सहायता दिलाई जाएगी। कटान में जिनकी भी खेती योग्य भूमि कट रही है, सभी का सर्वे कराया जा रहा है। उन्हें मुआवजा दिलाया जाएगा।

-अमित कुमार जायसवाल, एसडीएम, गोला
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed