फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Gorakhpur News: Bansgaon MLA meets Akshay's mother, SSP assures security

Gorakhpur News: अक्षय की मां से मिले बांसगांव विधायक, एसएसपी से सुरक्षा दिलाने का आश्वासन

Thu, 17 Jul 2025 01:14 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Thu, 17 Jul 2025 01:14 AM IST
विज्ञापन
Gorakhpur News: Bansgaon MLA meets Akshay's mother, SSP assures security
कसिहार। बेलीपार थाना क्षेत्र के मलांव चंदा घाट पुल के पास 13 जुलाई की शाम दबंगों के हमले से डीकर कतरारी निवासी दो युवक अक्षय व अंगद ने राप्ती नदी में छलांग लगा दी थी। इसमें डूबने से अक्षय कुमार की मौत हो गई। बुधवार को बांसगांव विधायक डाॅ. विमलेश पासवान ने अक्षय की मां तोता देवी और अंगद भारती से मिलकर घटना की जानकारी ली। उन्होंने एसएसपी से हत्या की धारा बढ़ाने, घटना में बचे अंगद को सुरक्षा मुहैया कराने और आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए बात की।
विज्ञापन

इस दौरान मौके पर मौजूद एसडीएम बांसगांव प्रदीप कुमार सिंह को पीड़ित परिवार को आर्थिक एवं हर आवश्यक सहायता उपलब्ध कराने के लिए निर्देशित किया। एसडीएम ने आश्वासन दिया कि पीड़ित परिवार को हर संभव सहायता प्रदान की जाएगी। बेलीपार थानाध्यक्ष विशाल कुमार सिंह ने बताया कि घटना में शामिल आरोपियों में से प्रदीप गौड़ को गिरफ्तार कर लिया गया है। कुछ अन्य आरोपियों के परिजनों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। जल्द ही सभी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed