फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   In Gorakhpur, News Bank's electricity connection suspended, JE may face action

बिल भुगतान के बाद भी नहीं जोड़ा कनेक्शन: बैंक का बिजली कनेक्शन लटकाया, जेई पर गिर सकती है गाज

Thu, 15 Jan 2026 01:10 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर Published by: गोरखपुर ब्यूरो Updated Thu, 15 Jan 2026 01:10 AM IST
सार

खोराबार में जंगल सिकरी बाईपास तिराहे पर बैंक ऑफ बड़ौदा की शाखा है। आरोप है कि कर्मचारियों ने जेई सुरेंद्र चंद्र पाल से सौ से ज्यादा बार मुलाकात की और जल्द से जल्द कनेक्शन देने का अनुरोध किया। बाद में बताया गया कि कनेक्शन लेने के लिए दो लाख 45 हजार 367 रुपये जमा करने होंगे।

विज्ञापन
In Gorakhpur, News Bank's electricity connection suspended, JE may face action
बैंक ऑफ बड़ौदा (सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : Adobe Stock

विस्तार

बिजली निगम के चौरीचौरा खंड में अभियंताओं की मनमानी का बड़ा मामला सामने आया है। बैंक ऑफ बड़ौदा की शाखा के लिए रुपये जमा होने के बाद भी डेढ़ महीने से बिजली कनेक्शन नहीं दिया गया। मुख्य अभियंता आशुतोष श्रीवास्तव के संज्ञान में मामला आया तो आनन-फानन कनेक्शन जारी कर दिया गया।

विज्ञापन


मुख्य अभियंता ने विद्युत वितरण मंडल प्रथम के अधीक्षण अभियंता केके राठौर को अवर अभियंता (जेई) सुरेंद्र चंद्र पाल के खिलाफ कार्रवाई के निर्देश दिए हैं।

खोराबार में जंगल सिकरी बाईपास तिराहे पर बैंक ऑफ बड़ौदा की शाखा है। आरोप है कि कर्मचारियों ने जेई सुरेंद्र चंद्र पाल से सौ से ज्यादा बार मुलाकात की और जल्द से जल्द कनेक्शन देने का अनुरोध किया। बाद में बताया गया कि कनेक्शन लेने के लिए दो लाख 45 हजार 367 रुपये जमा करने होंगे।
विज्ञापन


26 दिसंबर 2025 को बैंक ने रुपये जमा भी कर दिए लेकिन कनेक्शन नहीं दिया गया। मुख्य अभियंता आशुतोष श्रीवास्तव ने बताया कि बैंक ऑफ बड़ौदा को बिजली कनेक्शन देने में देर की शिकायत हुई है। विद्युत वितरण मंडल प्रथम के अधीक्षण अभियंता से जांच कर रिपोर्ट देने को कहा गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed