{"_id":"67823f15a311a3c6d704090a","slug":"gorakhpur-news-bank-guards-gun-fired-one-youth-injured-gorakhpur-news-c-7-hsr1010-805247-2025-01-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gorakhpur News: बैंक के गार्ड की बंदूक से चली गोली, एक युवक घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gorakhpur News: बैंक के गार्ड की बंदूक से चली गोली, एक युवक घायल
विज्ञापन
एम्स इलाके के कुसम्ही बाजार स्थित एसबीआई में बंदूक साफ करते हुई घटना, गार्ड हिरासत में
सड़क पार खड़े शख्स को लगी गोली, अस्पताल में कराया गया भर्ती
जगदीशपुर। एम्स थाना क्षेत्र के कुसम्ही बाजार स्थित भारतीय स्टेट बैंक शाखा में शुक्रवार सुबह गार्ड की बंदूक से सफाई के दौरान गोली चलने से एक युवक घायल हो गया। युवक सड़क पार खड़ा था, गोली गेट पर लगने के बाद छर्रा उसे लग गया। घायल युवक को अस्पताल भेजा गया। सूचना पर पहुंची पुलिस आरोपी गार्ड को हिरासत में लेकर मामले की जांच कर रही है।
पिपराइच थाना क्षेत्र के जंगल धूसड़ निवासी जालंधर राजभर कुसम्ही बाजार स्थित स्टेट बैंक में गार्ड है। शुक्रवार सुबह ड्यूटी आने के बाद वह बंदूक की सफाई के दौरान गोली लोड कर रहा था। इसी बीच अचानक गोली चल गई, जिससे वहां अफरातफरी मच गई। गोली से निकला छर्रा सड़क पार कर रहे स्थानीय निवासी गणेश जायसवाल (45) को लग गया। इससे वह घायल हो गए।
इधर, सूचना पाकर मौके पर पहुंची जगदीशपुर चौकी पुलिस गार्ड को हिरासत में लेकर अपने साथ एम्स थाने लेकर चली गई। इस संबंध में सीओ कैंट योगेंद्र सिंह ने बताया कि आरोपी गार्ड को हिरासत में लेकर मामले की जांच की जा रही है। जांच व साक्ष्यों के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
गोली की आवाज से सहमे लोग
बैंक के पास अचानक गोली चलने की आवाज सुनकर लोग सहम गए। बैंक कर्मचारी भी दौड़कर ऑफिस से बाहर आ गए। थोड़ी देर तक लोग मामला ही नहीं समझ पाए। बाद में पता चला कि बंदूक साफ करते समय गोली चली है। वहीं छर्रे से घायल गणेश ने बताया कि थोड़ी देर के लिए लगा कि गोली सीने में लग गई है। बहुत डर गया था।

-फोटो 58 : कार्यक्रम का शुभारंभ करते मुख्यातिथि डॉ. राजेश कुमार व साथ मौजूद प्राचार्य। स्रोत कॉ