{"_id":"6877fdb497fda7d7620d4f16","slug":"gorakhpur-news-bank-account-opened-by-luring-job-transaction-of-lakhs-done-by-putting-own-number-gorakhpur-news-c-7-hsr1010-1005179-2025-07-17","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Gorakhpur News: नौकरी का झांसा देकर खुलवाया बैंक खाता, खुद का नंबर डाल लाखों का किया लेन-देन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gorakhpur News: नौकरी का झांसा देकर खुलवाया बैंक खाता, खुद का नंबर डाल लाखों का किया लेन-देन
Thu, 17 Jul 2025 12:59 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर
Published by: गोरखपुर ब्यूरो
Updated Thu, 17 Jul 2025 12:59 AM IST
सार
पिपराइच के एक गांव की रहने वाली संजय निषाद की 17 वर्षीय बेटी एक निजी कॉलेज में बीए की छात्रा है। छात्रा ने बताया कि जून में एक प्रतिष्ठित इंस्टीट्यूट में पढ़ाई के दौरान ऑनलाइन टेली कॉलिंग की नौकरी का ऑफर दिया गया था। जालसाज ने वेतन के लिए एक खाता खुलवाने की बात कही।
विज्ञापन
सांकेतिक
विस्तार
पिपराइच। जालसाजों ने किशोरी को प्रतिष्ठित कंपनी में ऑनलाइन नौकरी का झांसा देकर वेतन भुगतान के नाम पर खाता खुलवा लिया। इसके बाद खाते में अपना नंबर रजिस्टर्ड कर एक माह में लाखों रुपये का लेन-देन कर दिया। थाने में सुनवाई न होने के बाद पीड़िता ने एसएसपी से शिकायत की है। पुलिस ने शाहपुर पुलिस को जांच कर कार्रवाई के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन
पिपराइच के एक गांव की रहने वाली संजय निषाद की 17 वर्षीय बेटी एक निजी कॉलेज में बीए की छात्रा है। छात्रा ने बताया कि जून में एक प्रतिष्ठित इंस्टीट्यूट में पढ़ाई के दौरान ऑनलाइन टेली कॉलिंग की नौकरी का ऑफर दिया गया था। जालसाज ने वेतन के लिए एक खाता खुलवाने की बात कही।
विज्ञापन
झांसे में आई छात्रा ने बीते 9 जून केनरा बैंक की राप्तीनगर शाखा में खाता खुलवा लिया। आरोप है कि खाता खुलवाने के दौरान कंपनी के एक शख्स ने मोबाइल नंबर बदलवा दिया। कुछ दिन बाद नई दिल्ली के एक पते पर एटीएम कार्ड और पासबुक का फोटो कॉपी मंगवा लिया। इसमें दो मोबाइल नंबर भी लिखा हुआ था।
विज्ञापन
11 जुलाई को जब वह बैंक वेतन निकालने पहुंची तो बैंक कर्मियों ने बताया कि उसके खाते से पिछले एक माह में लाखों रुपये का लेन-देन किया गया है। वर्तमान में खाते में कोई धनराशि नहीं है। जब उसने पते पर लिखे गए नंबर से संपर्क किया तो वह बस्ती निवासी एक युवती की निकली। उसके खाते से भी जालसाजों ने लाखों रुपये का लेन देन किया था।
ठगी का एहसास होने पर वह बैंक पहुंचकर खाता बंद कराने का प्रयास किया तो मैनेजर ने भी इन्कार कर दिया। इसके बाद पीड़िता पहले पिपराइच फिर शाहपुर थाने पहुंची, लेकिन पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की। इसके बाद एसएसपी से शिकायत की।
एसएसपी के आदेश के बाद शाहपुर पुलिस ने कार्रवाई के बजाय जन शिकायत की एक पर्ची पकड़ा दी। इसके आधार पर बैंक मैनेजर ने खाता बंद किया। इस संबंध में थाना प्रभारी नीरज राय का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है। जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।