फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Gorakhpur News: Bakshipur Chowk will be named after Lord Sri Chitragupta

Gorakhpur News: भगवान श्रीचित्रगुप्त के नाम पर होगा बक्शीपुर चौक

Wed, 10 Sep 2025 01:48 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Wed, 10 Sep 2025 01:48 AM IST
विज्ञापन
Gorakhpur News: Bakshipur Chowk will be named after Lord Sri Chitragupta
गोरखपुर क्लब में श्री चित्रगुप्त मंदिर सभा गोरखपुर के शपथ ग्रहण समारोह में मुख्यमंत्री योगी आदि
श्री चित्रगुप्त मंदिर सभा की नव निर्वाचित कार्यकारणी के शपथ ग्रहण समारोह में उठी मांग पर सीएम ने दिए निर्देश
विज्ञापन

गोरखपुर। आने वाले समय में बक्शीपुर चौराहा भगवान श्रीचित्रगुप्त के नाम से जाना जाएगा। चौराहे के सुंदरीकरण और देखरेख का जिम्मा भी श्री चित्रगुप्त मंदिर सभा के पास होगा। मुख्यमंत्री ने इसके लिए मेयर को प्रस्ताव तैयार कराने को कहा है।
श्री चित्रगुप्त मंदिर सभा की नवनिर्वाचित कार्यकारिणी के शपथ ग्रहण समारोह में मुख्यमंत्री ने मंदिर सभा की तरफ से पूर्व अध्यक्ष हरिनंदन श्रीवास्तव की मांग पर बक्शीपुर चौक का नाम भगवान श्रीचित्रगुप्त के नाम पर करने पर अपनी स्वीकृति दे दी। इसे लेकर उन्होंने महापौर डॉ. मंगलेश श्रीवास्तव को प्रस्ताव बनाने को कहा। सीएम ने कहा कि बक्शीपुर बाजार की पहचान ही कलम और किताब से है। ऐसे में यहां के चौराहे का नाम भगवान श्रीचित्रगुप्त को समर्पित होना सराहनीय पहल होगी।
विज्ञापन


सीएम योगी ने कहा कि किसी भी समाज की पहचान उसके महापुरुषों से बनती है। समाज की संस्थाओं को चाहिए कि वे वर्तमान और भावी पीढ़ी को प्रेरणा देने के लिए महापुरुषों के जीवन से युवाओं को परिचित कराएं। श्रीचित्रगुप्त मंदिर सभा जैसी संस्थाएं समाज के अच्छे कार्यों को प्रसारित करने और बुराई को दूर करने के लिए प्रयास करें।
विज्ञापन
विज्ञापन

कायस्थ समाज ने शिक्षा में दिया बड़ा योगदान
मुख्यमंत्री ने कहा कि शिक्षा के क्षेत्र में कायस्थ समाज के लोगों ने बड़ा योगदान दिया है। गोरखपुर के महात्मा गांधी इंटर और डिग्री कॉलेज सहित अनेक संस्थाएं इसका प्रमाण हैं। इन संस्थाओं को साधन संपन्न बनाने में कायस्थ समाज के लोगों ने योगदान किया, जिसका लाभ सभी समाज के लोगों को मिल रहा है।
सर्वोत्तम प्रदेश बनने की राह पर है यूपी : डॉ. अरुण सक्सेना

इस अवसर पर प्रदेश के वन, पर्यावरण एवं जलवायु परिवर्तन राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) डॉ. अरुण कुमार सक्सेना ने कहा कि आज यूपी सर्वोत्तम प्रदेश बनने की राह पर है। सीएम योगी ने कानून व्यवस्था मजबूत कर उत्तर प्रदेश को निवेश का सर्वोत्तम गंतव्य बना दिया है। यूपी देश की अर्थव्यवस्था का ग्रोथ इंजन बन रहा है।
मेयर ने दिलाई नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को शपथ

श्रीचित्रगुप्त मंदिर सभा के पदाधिकारियों को मेयर डॉ. मंगलेश श्रीवास्तव ने शपथ दिलाई। नवनिर्वाचित अध्यक्ष राजेश चंद्र श्रीवास्तव, मंत्री अम्बरीश कुमार श्रीवास्तव सहित कार्यकारिणी के 13 पदाधिकारियों, 100 से अधिक कार्यकारिणी सदस्यों, 16 समितियों के संयोजकों व सह संयोजकों को शपथ दिलाई गई। स्वागत संबोधन श्रीचित्रगुप्त मंदिर सभा के पूर्व अध्यक्ष हरिनंदन श्रीवास्तव ने और संचालन रीता श्रीवास्तव ने किया। समारोह में विधायक विपिन सिंह, राज्य महिला आयोग की उपाध्यक्ष चारू चौधरी, मंदिर सभा के निवर्तमान अध्यक्ष आलोक रंजन वर्मा, निवर्तमान मंत्री शुभेंदु श्रीवास्तव आदि उपस्थित रहे।

मुख्यमंत्री ने कराया दिविशा का अन्नप्राशन
गोरखपुर। श्रीचित्रगुप्त मंदिर सभा के पदाधिकारियों के शपथ ग्रहण समारोह से पूर्व मुख्यमंत्री ने कार्यक्रम स्थल पर ही हिमांशु श्रीवास्तव की बिटिया दिविशा का अन्नप्राशन संस्कार भी किया। हिमांशु श्रीवास्तव भाजपा युवा मोर्चा के क्षेत्रीय कार्यसमिति सदस्य हैं। हिमांशु ने कहा कि यह क्षण हमारे परिवार के लिए सदैव अविस्मरणीय रहेगा। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed