फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Gorakhpur News: Bakhira Lake: Poachers kept poison, four peacocks died

बखीरा झील : शिकारियों ने रखा जहर, चार मोर की मौत

Sat, 11 Jan 2025 08:23 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sat, 11 Jan 2025 08:23 PM IST
विज्ञापन
Gorakhpur News: Bakhira Lake: Poachers kept poison, four peacocks died
सुबह के समय ग्रामीणों ने मरे पड़े मोर को देखा
विज्ञापन

दो बेहोश थे जिनकी अस्पताल ले जाते समय हो गई मौत

घघसरा (गोरखपुर)। विकास खंड पाली क्षेत्र के ग्राम सभा नेवास के राजस्व गांव कोटिया में चार मोर की मौत हो गई। बखीरा झील से सटे गांव के लोगों ने सुबह मोर को मृत देखा। इसमें दो बेहोश थे जिनकी अस्पताल ले जाते समय मौत हो गई। वन विभाग की टीम ने इनके शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भिजवाया है। रिपोर्ट आने के बाद मौत का कारण स्पष्ट होगा। घटना से ग्रामीणों में रोष है। उनका आरोप है कि शिकारियों ने मोरों को जहर देकर मारा है।
ग्रामीण अरुण तिवारी, अजय, सोनू, विकास, सूर्यकांत, गौरव, विक्की तिवारी और शैलेंद्र आदि सुबह टहलने निकले थे। तभी उनकी नजर मृत पड़े मोरों पर पड़ी। नजदीक पहुंचने पर देखा की दो मोर बेहोश थे। उनको पानी पिलाया तो उनके मुंह से कुछ तरल पदार्थ निकला जिसमें से दुर्गंध आ रही थी। उसमें कुछ दानेदार चीज भी बाहर आ रही थी। बेहोश मोर को लेकर नजदीकी पशु अस्पताल जा रहे थे तभी रास्ते में दोनों ने दम तोड़ दिया। ग्रामीणों ने इस घटना की सूचना स्थानीय प्रशासन और वन विभाग को दी। वन विभाग के लोग चारों मोरों को पोस्टमॉर्टम के लिए ले गए।
विज्ञापन

-
झील के पास करते हैं पक्षियों का शिकार
ग्रामीणों का कहना है कि बखीरा झील के पास शिकारी पक्षियों का शिकार करते रहते हैं। वे पत्ते पर दाने में जहर मिलाकर झील में रख देते हैं। साइबेरियन पक्षी इसे खाने के बाद थोड़ी देर में मर जाते हैं। ऐसे ही सारस का भी शिकार होता है। आरोप है कि मोर को भी शिकारियों ने जहर देकर मार दिया है। यहां 100 से भी ज्यादा मोर देखे जाते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

--
कोट..
मोर की मौत के मामले को गंभीरता से लिया जा रहा है। टीम ने मौके का निरीक्षण किया है। शव का पोस्टमॉर्टम कराया जा रह है। उसकी रिपोर्ट से मौत का कारण पता चल सकेगा।
- विकास यादव, डीएफओ

-फोटो 58 : कार्यक्रम का शुभारंभ करते मुख्यातिथि डॉ. राजेश कुमार व साथ मौजूद प्राचार्य। स्रोत कॉ

-फोटो 58 : कार्यक्रम का शुभारंभ करते मुख्यातिथि डॉ. राजेश कुमार व साथ मौजूद प्राचार्य। स्रोत कॉ

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed