फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Gorakhpur News: Badra rained with strong winds, brought relief from heat

Gorakhpur News: तेज हवा के साथ झूमकर बरसे बदरा, गर्मी से मिली राहत

Fri, 30 May 2025 12:33 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Fri, 30 May 2025 12:33 AM IST
विज्ञापन
Gorakhpur News: Badra rained with strong winds, brought relief from heat
बृहस्पतिवार को सुबह से ही तेज धूप के चलते गर्मी से परेशान थे लोग
विज्ञापन

दोपहर बाद छाए बादल, शाम को हुई तेज बारिश
गोरखपुर। दिनभर की उमस भरी गर्मी के बाद बृहस्पतिवार शाम को शहर में जमकर बारिश हुई। करीब आधे घंटे की बारिश के बाद तापमान में कमी आने से गर्मी से परेशान लोगों को राहत मिली।
एक सप्ताह से पूर्वी यूपी में प्री-मानसून का असर है। पुरवा हवा चलने की वजह से उमस भरी गर्मी शुरू हो गई है। बृहस्पतिवार सुबह से ही तेज धूप निकली। दोपहर में तापमान 38.6 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया जो सामान्य से एक डिग्री सेल्सियस अधिक रहा। वहीं न्यूनतम तापमान 28.4 डिग्री सेल्सियस रहा जो सामान्य से 3.6 डिग्री सेल्सियस अधिक है। दोपहर बाद मौसम बदला और शाम होते-होते तेज हवा के साथ बारिश शुरू हो गई। करीब आधे घंटे तक बारिश होती रही। इससे तापमान में गिरावट आई। बारिश व तेज हवा के बाद शाम को मौसम सुहावना हो गया। मौसम विज्ञानी मोहम्मद दानिश ने बताया कि अगले तीन दिन तक उमस भरी बनी रहेगी। इस दौरान तेज हवा के साथ बूंदाबांदी की भी संभावना है।
विज्ञापन

झमाझम बारिश से एक घंटे के लिए सड़कें बन गईं तालाब

विजय चौक, जिला अस्पताल रोड समेत कई जगह सड़क पर भरा पानी

गोरखपुर। बृहस्पतिवार देर शाम हुई झमाझम बारिश से विजय चौक, सिविल लाइंस, जिला अस्पताल रोड समेत कई जगह सड़क पर पानी भर गया। कई जगह नाजारा तालाब जैसे दिखा। हालांकि, घंटे भर में ही पानी निकल जाने पर लोगों ने राहत की सांस ली।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिला अस्पताल रोड पर नालियां चोक होने की वजह से बारिश होते ही पानी सड़क पर बहने लगता है। बृहस्पतिवार शाम को भी तेज बारिश होते ही सड़क पर पानी भर गया। इसमें नालियों का भी पानी आ गया। करीब एक घंटे में धीरे-धीरे पानी निकला, तब जाकर सड़क पर आवागमन सामान्य हुआ। यही हालत विजय चौक के पास भी था। इस सड़क पर आधे फुट से अधिक पानी भर गया।


शहर के इस व्यस्त इलाके में सड़क पर पानी भरने के बावजूद बाजार गए लोग अपने-अपने बाइक व कार से उसी पानी भरी सड़क पर चलने को मजबूर हुए। यही हालत सिविल लाइंस में हुई। तेज बारिश के चलते स्कूल वाली लेन में पानी भर गया। यहां भी करीब एक घंटे में धीरे-धीरे पानी निकला, तब जाकर आवागमन सामान्य हुआ।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed