फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Gorakhpur News: Badminton: Gorakhpur players dominated on

बैडमिंटन : दूसरे दिन गोरखपुर के खिलाड़ियों का रहा दबदबा

Sat, 27 Jul 2024 05:26 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर Updated Sat, 27 Jul 2024 05:26 AM IST
विज्ञापन
Gorakhpur News: Badminton: Gorakhpur players dominated on
गोरखपुर। प्रकाश नारायण श्रीवास्तव मेमोरियल राज्य स्तरीय बैडमिंटन प्रतियोगिता के दूसरे दिन गोरखपुर के खिलाड़ियों का दबदबा रहा। रीजनल स्टेडियम में चल रहे मैच में अंडर-17 मिश्रित युगल में गोरखपुर के शुभम पांडेय और बागिशा की जोड़ी ने लखनऊ के हिमांशु शुक्ला और सारा अली को 30-22 से हराया। वहीं, गोरखपुर के कपिल सलोनी और अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी आदित्य की जोड़ी ने प्रयागराज के मलिक सहवास सुल्तान और आयुष परमार की जोड़ी को 30-9 से पराजित कर अगले चक्र में प्रवेश किया।
विज्ञापन

लेविंस एकेडमी धर्मपुर में चल रहे बालक वर्ग अंडर-17 वर्ग के मैच में बरेली के आकाश पांडेय, अमन सिंह की जोड़ी ने मेरठ के प्रणय सिंह और यश्मित मुतला को 30 -12 से हराया। लखनऊ के अभिनव चौहान और कार्तिक बलिव की जोड़ी ने जीजीएससी के अनुचित पुंडीर और सूर्यवंशी की जोड़ी को पराजित कर अगले चक्र में प्रवेश किया। अंडर-15 बालक एकल वर्ग में ललितपुर के देवेंद्र सिंह ठाकुर ने लखनऊ के अभय रस्तोगी को 30-13 और आगरा के शुभम सिंह ने प्रयागराज के मलिक शाहबाज को 30-28 से पराजित कर अगले चक्र में प्रवेश किया।
विज्ञापन

मैच रेफरी राजित श्रीवास्तव और अंपायर की भूमिका में रवि दीक्षित, मनीष कुमार, सत्येंद्र उपाध्याय आदि रहे। प्रतियोगिता का पुरस्कार वितरण 28 जुलाई को शाम चार बजे से होगा। मुख्य अतिथि मेयर डॉ. मंगलेश श्रीवास्तव और विशिष्ट अतिथि बांसगांव विधायक विमलेश पासवान होंगे। प्रतियोगिता के दौरान गोरखपुर बैडमिंटन संघ के अध्यक्ष मनकेश्वर नाथ पांडेय, प्रधानाचार्य ओपी सिंह, शारीरिक शिक्षक विवेकानंद मिश्र, शशि भूषण श्रीवास्तव, महेंद्र मोहन गुप्ता आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed