{"_id":"6886815347c5210cf703eedf","slug":"gorakhpur-news-badminton-aditya-became-the-winner-of-womens-and-mixed-doubles-gorakhpur-news-c-7-gkp1038-1017144-2025-07-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"बैडमिंटन : महिला और मिक्स डबल्स की विजेता बनीं आदित्या","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बैडमिंटन : महिला और मिक्स डबल्स की विजेता बनीं आदित्या
विज्ञापन
लखनऊ में आयोजित योनेक्स सनराइज यूपी अंडर-19 स्टेट जूनियर चैंपियनशिप में बाजी मारी
रविवार को खेले गए दोनों फाइनल मुकाबलों में आदित्या ने किया शानदार प्रदर्शन
गोरखपुर। लखनऊ में 24 से 27 जुलाई तक खेले गए योनेक्स सनराइज यूपी अंडर-19 स्टेट जूनियर बैडमिंटन चैंपियनशिप में गोरखपुर की आदित्या यादव ने शानदार प्रदर्शन किया है। रविवार को खेले गए महिला डबल्स और मिक्स डबल्स फाइनल मुकाबले में दिव्यांग बैडमिंटन खिलाड़ी आदित्या विजेता बनीं।
महिला डबल्स सामान्य वर्ग के फाइनल मुकाबले में आदित्या यादव व रिधिमा की जोड़ी ने कीरत चौधरी और रुद्राक्ष राणा की जोड़ी को एकतरफा मुकाबले में 21-9 और 21-13 से हराया। मिक्स डबल्स में आदित्या यादव और कपिल की जोड़ी ने झांसी के संरेख चौरसिया और आगरा की दिव्यांशी गौतम को कड़े मुकाबले में 11-21, 21-16 और 21-17 से हराया।
इस अवसर पर पूर्वोत्तर रेलवे क्रीड़ा संघ के अध्यक्ष अभय कुमार गुप्ता, महासचिव पंकज कुमार सिंह, सहायक क्रीड़ा अधिकारी चंद्र विजय सिंह, रेलवे के बैडमिंटन कोच दिग्विजयनाथ यादव, संजीत प्रधान, क्षेत्रीय क्रीड़ा अधिकारी आले हैदर, बैडमिंटन संघ के अध्यक्ष मनकेश्वर नाथ पांडे, सचिव राजित श्रीवास्तव आदि ने बधाई दी।