{"_id":"68f3fc46c39e1b22ff096db6","slug":"gorakhpur-news-autos-and-e-rickshaws-are-running-rampant-on-the-roads-causing-traffic-jams-everywhere-gorakhpur-news-c-7-gkp1006-1106987-2025-10-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gorakhpur News: सड़कों पर ऑटो और ई-रिक्शा बेलगाम, हर ओर रहा जाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gorakhpur News: सड़कों पर ऑटो और ई-रिक्शा बेलगाम, हर ओर रहा जाम
विज्ञापन
मोहद्दीपुर में जाम के दौरान कतार में लगी गाड़ियां ।
सख्ती का नहीं दिखा असर, ऑटो व ई-रिक्शा चालकों के आगे बेबस नजर आए पुलिस कर्मी
न पार्किंग की व्यवस्था न चालकों पर अंकुश, राहगीर हो रहे परेशान, पूरे दिन लगाता रहा जाम
गोरखपुर। दीपावली में बाजारों में बढ़ी भीड़ जहां रौनक बढ़ा रही है, वहीं बेलगाम ट्रैफिक व्यवस्था ने लोगों का मूड बिगाड़ दिया है। शहर की प्रमुख सड़कों पर ऑटो और ई-रिक्शा चालकों की मनमानी से यातायात व्यवस्था चरमराई हुई है। पुलिस की मौजूदगी के बावजूद न तो चालकों में खौफ दिख रहा है और न ही ट्रैफिक सुधार के लिए कोई ठोस कार्रवाई।
शनिवार को गोलघर, रेती रोड, अयोध्या सिंह चौराहा, रेलवे स्टेशन रोड और बस स्टेशन के पास दिनभर ट्रैफिक जाम की स्थिति बनी रही। कहीं ऑटो सड़क के बीच खड़े थे तो कहीं ई-रिक्शा सवारियां भरने के लिए आधी सड़क घेरकर खड़े हो गए। इसी वजह से पैदल चलना तक मुश्किल हो गया। हर ओर हॉर्न का शोर, ठसाठस भरी सड़कें और धूल-धुआं जैसे रफ्तार ने खुद से हार मान ली हो। सुबह से ही गोलघर, रेलवे स्टेशन रोड, रेती रोड, अयोध्या सिंह चौराहा और बस स्टेशन तिराहा वाहनों से पटा रहा। जगह-जगह ई-रिक्शा और ऑटो चालकों ने सवारियां भरने के लिए सड़क के बीच गाड़ियां खड़ी कर दीं। ट्रैफिक पुलिस के जवान माइक लेकर व्यवस्था संभालने की कोशिश करते रहे, लेकिन बेलगाम चालकों के आगे पूरी तरह बेबस नजर आए।
न पार्किंग की व्यवस्था है और न कोई वैकल्पिक रूट प्लान
शहर के सबसे व्यस्त बाजारों में पार्किंग की कोई स्पष्ट जगह नहीं है। दोपहिया वाहन फुटपाथ पर चढ़ा दिए जा रहे हैं, जबकि चार पहिया सड़क किनारे आधी लेन घेरकर खड़े हैं। गोलघर से विजय चौक की 500 मीटर दूरी तय करने में लोगों को आधे घंटे से ज्यादा समय लगा। यहीं आलम रेल म्यूजियम चौराहे से रेलवे व बस स्टैंड रोड पर भी रहा। खरीदारी करने निकले परिवारों का कहना है कि त्योहार की उमंग अब परेशानी में बदल रही है।
विज्ञापन
--
कोट
त्योहारों में बढ़ी भीड़ को देखते हुए अतिरिक्त फोर्स लगाई गई है। ऑटो और ई-रिक्शा चालकों पर चालान की कार्रवाई चल रही है।
- राम कुमार पांडेय, एसपी ट्रैफिक