{"_id":"66eb7bfc7c16c04b100d05a5","slug":"gorakhpur-news-auto-driver-was-kidnapped-and-left-at-a-deserted-place-after-beating-him-gorakhpur-news-c-7-gkp1038-689647-2024-09-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gorakhpur News: ऑटो चालक को अगवा कर मारपीट के बाद सूनसान जगह पर छोड़ा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gorakhpur News: ऑटो चालक को अगवा कर मारपीट के बाद सूनसान जगह पर छोड़ा
Thu, 19 Sep 2024 06:48 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
Updated Thu, 19 Sep 2024 06:48 AM IST
विज्ञापन
झंगहा। इटौवा पुल के पास कार सवार चार बदमाशों ने चौरी चौरा के वार्ड नंबर सात निवासी ऑटो चालक प्रिंस जायसवाल को पिस्टल लगाकर अगवा कर लिया। मारने पीटने के बाद उसे सूनसान जगह पर छोड़कर फरार हो गए। झंगहा पुलिस तहरीर के आधार पर देवरिया जिले के गौरी बाजार थाना क्षेत्र निवासी विवेक यादव, राहुल यादव, सूरज मद्देशिया और रवि जायसवाल के विरूद्ध केस दर्ज कर उनकी तलाश कर रही है।
पीड़ित प्रिंस जायसवाल ने झंगहा पुलिस को तहरीर देकर बताया कि 15 सितंबर को रेलवे स्टेशन से सवारी बुक करके झंगहा थाना क्षेत्र के नई बाजार होते हुए गाबड़ौर चौराहे पर गया था। साथ में मेरा दोस्त विक्की कुमार चौरसिया भी गया था। सवारी उतारकर वापस आते समय रात करीब 10 बजे क्षेत्र के इटौवा पुल के पास कार सवार बदमाश ऑटो रोककर मेरे दोस्त विक्की को मारपीट कर बेहोश कर दिए। इसके बाद पिस्टल दिखाकर मुझे अपनी कार में बैठाकर सूनसान जगह पर ले गए, वहां मारने पीटने के बाद छोड़कर फरार हो गए।