फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Gorakhpur News: Attempted rape by entering student's house, accused beat up mother and daughter and fled

Gorakhpur News: छात्रा के घर घुसकर दुष्कर्म की कोशिश, मां-बेटी से मारपीट भागे आरोपी

Thu, 16 Oct 2025 02:15 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Thu, 16 Oct 2025 02:15 AM IST
विज्ञापन
Gorakhpur News: Attempted rape by entering student's house, accused beat up mother and daughter and fled
खजनी क्षेत्र की घटना, गांव के दोनों आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज
विज्ञापन

गोरखपुर। खजनी क्षेत्र के एक गांव में बीए की छात्रा के साथ छेड़खानी और धमकी के मामले ने गंभीर रूप ले लिया, जब बुधवार दोपहर दो युवकों ने उसके घर में घुसकर दुष्कर्म की कोशिश की। विरोध करने पर छात्रा की मां और बहन को मारपीट कर घायल कर दिया और धक्का देकर भाग गए। घटना के बाद पीड़िता और उसकी मां थाने पहुंचीं और आरोपियों के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने गांव के युवकों के खिलाफ केस दर्ज कर तलाश शुरू कर दी है।

पीड़िता ने बताया कि उसके पिता बाहर रहकर काम करते हैं और घर पर मां और चार बहनें ही रहती हैं। वह एक निजी महाविद्यालय में बीए की छात्रा है। कॉलेज आते-जाते दो युवक लगातार उससे छेड़खानी करते हैं। आरोपियों ने किसी तरह उसका मोबाइल नंबर प्राप्त कर उसे फोन कर बात करने का दबाव बनाया। विरोध करने पर धमकाने लगे। लगातार उत्पीड़न से परेशान होकर परिजनों ने बदनामी के डर से उसका कॉलेज जाना बंद करा दिया। बुधवार दोपहर करीब एक बजे जब वह घर पर अकेली थी, तभी बेलीपार थाना क्षेत्र के दो अलग-अलग गांवों के युवक घर में घुस आए और दुष्कर्म की कोशिश करने लगे। छात्रा के शोर मचाने पर उसकी मां और बहन बचाव के लिए पहुंचीं तो दोनों आरोपियों ने मारपीट कर उन्हें घायल कर दिया और धक्का देकर भाग गए। इस संबंध में थाना प्रभारी अनूप सिंह ने बताया कि केस दर्ज कर पुलिस टीम आरोपियों की तलाश में भेज दी गई है।
विज्ञापन

वहीं सीओ खजनी शिल्पा कुमारी ने बताया कि दोनों आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है। पीड़ित परिवार को सुरक्षा प्रदान की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed