फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Gorakhpur News Attempt to rape a minor teenager had been friends with Shivam for two months

UP: दरिंदों के डर से बदला था नाबालिग ने रास्ता, दो माह पहले शिवम से हुई दोस्ती; उसी के बुलाने पर आई थी पीड़िता

Sat, 01 Mar 2025 12:06 PM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर
अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर Published by: शाहरुख खान Updated Sat, 01 Mar 2025 12:06 PM IST
सार

गोरखपुर में किशोरी से सामूहिक दुष्कर्म की कोशिश की गई। चीखने पर भीड़ ने युवकों को पीट दिया। खोराबार के दोस्त के बुलाने पर किशोरी मिलने गई थी। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।

विज्ञापन
Gorakhpur News Attempt to rape a minor teenager had been friends with Shivam for two months
Gorakhpur News - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

गोरखपुर के खोराबार इलाके में दोस्त के बुलाने पर गई किशोरी से दुष्कर्म की कोशिश का मामला सामने आया। किशोरी से उसके दोस्त समेत चार युवकों ने दुष्कर्म की कोशिश की, इसी समय भीड़ आ गई। दो युवकों को भीड़ ने पकड़ लिया और उनकी पिटाई कर दी। 
विज्ञापन


इसमें घायल प्रेमी और उसके दोस्त को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उधर, किशोरी का भी पुलिस मेडिकल करा रही है। खोराबार पुलिस का कहना है कि दो घायल युवकों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। अन्य दो आरोपियों की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक, खोराबार इलाके के डोलबजवा गांव के बंधे के पास शुक्रवार शाम करीब छह बजे घटना हुई। किशोरी से शिवम गुप्ता नाम के युवक से बातचीत होती थी। उसने बातों में उलझा कर किशोरी को शुक्रवार को मिलने के लिए बुलाया था। वहां पर उसके तीन दोस्त पहले से मौजूद थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन


आरोप है कि चार युवकों को देखकर किशोरी घबरा गई और फिर सभी ने मिलकर किशोरी का मुंह दबा दिया, जिससे वह बेहोश हो गई। सभी उसके साथ छेड़छाड़ करते हुए दुष्कर्म की कोशिश करने लगे, तभी उधर से गुजर रहे ग्रामीणों की नजर पड़ गई।

किशोरी को बचाने के साथ ही आरोपियों को ग्रामीणों ने दौड़ा लिया। शुभम और उसके दोस्त पंकज यादव को मौके पर ग्रामीणों ने पकड़ लिया और उनकी पिटाई शुरू कर दी। मारपीट होता देखकर एक ग्रामीण ने घटना की जानकारी पुलिस को दे दी।

सूचना पर खोराबार थाना प्रभारी इत्यानंद पांडेय मौके पर पहुंच गए और घायलों को जिला अस्पताल भिजवाया। किशोरी को भी स्वास्थ्य केंद्र भेजा गया, जहां पर उसने दुष्कर्म की बात इन्कार करते हुए छेड़छाड़ करने वाले आरोपियों के नाम बताए हैं।

दो माह से दोस्त से होती थी बात, आरोपियों ने किया था बैड टच
गोरखपुर के खोराबार की किशोरी की दो माह पहले शिवम गुप्ता से दोस्ती हुई थी। कुछ ही दिनों में नजदीकियां बढ़ गई थीं। शिवम के बुलाने पर दो बजे किशोरी आई थी। वह उसे राप्ती नदी के किनारे ले गया। वहां तीन और युवक आ गए और किशोरी से छेड़खानी की।

 

शिवम ने बंधे पर ही किशोरी को छोड़ दिया था। किशोरी के मुताबिक, उसने कहा था कि, यहीं रुको अभी आ रहा हूं। इसके बाद रामनगर करजहां के तीन युवक पहुंचे और किशोरी से छेड़खानी करने लगे। शिवम आया तो उसे खींचकर दूसरी तरफ लेकर चले गए। 

 

किशोरी का कहना है कि तीनों युवकों ने कुछ सुंघाकर उसे अचेत कर दिया। उसके साथ दुष्कर्म की कोशिश कर रहे थे, इस दौरान ग्रामीणों की नजर पड़ी और चिल्लाना शुरू किया। किशोरी ने बताया है कि रामनगर करजहां के तीनों युवक उसे पहले से परेशान कर रहे थे। 

 

घर के आस-पास गाड़ी लेकर घूमते रहते थे। इनकी वजह से किशोरी ने रास्ता बदलने की भी बात बताई। किशोरी ने बताया कि आरोपी तीनों युवक बार-बार शिवम को मारने की धमकी देते थे, इसलिए वह किसी से शिकायत नहीं करती थी। शुक्रवार को भी तीनों युवक बंधे पर किशोरी को अकेला पाकर पहले पूछते रहे कि तुम शिवम से बात करती हो, उसको छोड़ दो, यह सब कहते हुए गालियां देने लगे।

किशोरी का बयान लिया गया है। उसने छेड़छाड़ की बात बताई है, दुष्कर्म से इन्कार किया है। तहरीर के आधार केस दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।- अभिनव त्यागी, एसपी सिटी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed