{"_id":"67a115153b36e2849d0ffe0a","slug":"gorakhpur-news-athletics-meet-in-ddu-from-today-800-players-will-participate-gorakhpur-news-c-7-gkp1038-828876-2025-02-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gorakhpur News: डीडीयू में एथलेटिक्स मीट आज से, 800 खिलाड़ी होंगे शामिल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gorakhpur News: डीडीयू में एथलेटिक्स मीट आज से, 800 खिलाड़ी होंगे शामिल
Tue, 04 Feb 2025 12:42 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
Updated Tue, 04 Feb 2025 12:42 AM IST
विज्ञापन
पुरुष और महिला वर्ग में 22-22 प्रतियोगिताएं होंगी आयोजित, तैयारियां पूरी
168 पदकों पर दांव लगाएंगे खिलाड़ी
गोरखपुर। दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय एवं संबद्ध महाविद्यालयों की वार्षिक एथलेटिक मीट 2024-25 का आयोजन चार से छह फरवरी तक विश्वविद्यालय के नए स्टेडियम में होगा। इसमें 168 पदक दांव पर होंगे। प्रतियोगिता में करीब 800 खिलाड़ी शामिल होंगे।
कार्यक्रम का शुभारंभ कुलपति प्रो पूनम टंडन करेंगी। समापन सत्र के मुख्य अतिथि लक्ष्मण पुरस्कार और यश भारती से सम्मानित पूर्वोत्तर रेलवे के क्रीड़ा अधिकारी चंद्र विजय सिंह होंगे। डीडीयू क्रीड़ा परिषद के अध्यक्ष प्रो. विमलेश मिश्र ने बताया कि इसमें विश्वविद्यालय के साथ ही करीब 30-35 महाविद्यालय के खिलाड़ी भी प्रतिभाग करेंगे।
उन्होंने बताया कि प्रतियोगिता को लेकर स्पोर्ट्स स्टेडियम करीब तैयार हो गया है। अन्य तैयारियां भी अंतिम चरण में हैं। प्रतियोगिता में पुरुष एवं महिला वर्ग में 22-22 प्रतियोगिताएं आयोजित होंगी। प्रतियोगिता के लिए डीडीयू की टीम का चयन पहले ही किया जा चुका है। इसमें विश्वविद्यालय परिसर के कुल 37 खिलाड़ी एथलेटिक्स के विभिन्न खेलों में प्रतिभाग करेंगे।
विज्ञापन
क्रीड़ा सचिव डॉ .राजवीर सिंह ने बताया कि प्रतियोगिता में सर्वश्रेष्ठ पुरुष एवं महिला एथलीट के साथ ही सर्वश्रेष्ठ पुरुष एवं महिला टीम एवं ओवरऑल चैंपियन टीम को पुरस्कृत किया जाएगा। विश्वविद्यालय के पुरुष शिक्षकों के लिए रस्साकसी एवं महिला शिक्षकों के लिए म्यूजिकल चेयर प्रतियोगिता आयोजित होगी। मार्च पास्ट में श्रेष्ठ टीम को भी पुरस्कृत किया जाएगा।