{"_id":"66eb69c2fb8538523202a955","slug":"gorakhpur-news-as-soon-as-ankitas-marriage-was-fixed-she-called-sometimes-chased-her-now-crushed-her-gorakhpur-news-c-7-gkp1038-689589-2024-09-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gorakhpur News: अंकिता की शादी तय होते ही कॉल तो कभी पीछा..अब कुचल डाला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gorakhpur News: अंकिता की शादी तय होते ही कॉल तो कभी पीछा..अब कुचल डाला
विज्ञापन
गोरखपुर। बरहुआ के शिवशंकर यादव की बेटी अंकिता (20) शहर के गंगोत्री कॉलेज में स्नातक अंतिम वर्ष की छात्रा थी। नवंबर माह में उसका तिलक होना था, जबकि परिवार वाले अगले साल उसकी शादी करने वाले थे। पिता शिवशंकर पत्नी के साथ मिलकर खरीदारी भी कर रहे थे, पर बेटी की मौत से पूरा परिवार स्तब्ध है। अंकिता की मां, दो भाई और उसकी एक बहन का रो-रोकर बुरा हाल है। पिता शिवशंकर ने कहा कि बेटी आगे और पढ़ाई करना चाहती थी। उसने कुछ बनने का सपना देखा था, लेकिन सब खत्म हो गया।
मृतका के बड़े भाई रवि यादव ने बताया कि तीन माह से प्रिंस बहन को परेशान कर रहा था। अंकिता ने अपनी सारी बात मां से बताई थी, लेकिन डरकर उसने मुझसे ये बात नहीं बताई। प्रिंस की ननिहाल गांव में ही है। इसी बहाने वह बार-बार गांव में आता-जाता था। मां ने उसे एक बार फटकार भी लगाई थी। मां को लगा कि डांटने के बाद उसे समझ आ जाएगा लेकिन ऐसा नहीं हुआ। वह इसके बाद भी परेशान करता रहा। आशंका जताई जा रही है कि दुर्घटना वाले समय भी आरोपी अंकिता को कॉल कर उससे मोबाइल से बात कर रहा था।
अंकिता ने कर दिया था नंबर ब्लॉक
रवि ने बताया कि अंकिता के पास बार-बार प्रिंस फोन करता था। परेशान होकर उसका नंबर बहन ने ब्लॉक कर दिया था। इसके बाद वह रास्ते में पीछा करके परेशान करने लगा। इसी बीच जब उसे अंकिता की शादी तय होने की बात पता चली तो वह बहन पर दबाव बनाने लगा। वह चाहता था कि अंकिता उससे शादी करे। बहन ने इनकार कर दिया तो उसने इस तरह घटना को अंजाम दिया। घटना में जिस कार से हादसा हुआ है, वो गाड़ी राजीव प्रजापति के नाम पर है। रवि ने कहा कि साजिश के तहत गाड़ी मांगकर बहन की हत्या की गई है। घटना के समय बंधे पर करीब 10 लोग बैठे थे, उन्होंने सबकुछ देखा है। वे गवाही के लिए भी तैयार हैं। वहीं पुलिस सच्चाई जानने के लिए आसपास लगे सीसी टीवी कैमरों को भी खंगाल रही है।
विज्ञापन
गंभीर मामला देख रात में कराया पोस्टमार्टम
घटना के बाद छात्रा का शव जिला अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया गया था। इसके बाद से ही परिजन उसके पोस्टमार्टम के लिए दौड़भाग कर रहे थे। परिजनों ने एसएसपी से मिलकर सारी बात बताई। केस की गंभीरता को देखते हुए एसएसपी ने रात में ही पोस्टमार्टम कराने की व्यवस्था बनाई। रात करीब 9:45 बजे जिला अस्पताल की मोर्चरी से शव मेडिकल कॉलेज पोस्टमार्टम के लिए भेजा।