{"_id":"687aa4cd561c0c4a98087620","slug":"gorakhpur-news-arrested-for-selling-liquor-outside-the-medical-college-gate-gorakhpur-news-c-7-gkp1038-1007042-2025-07-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gorakhpur News: मेडिकल कॉलेज गेट के बाहर शराब बेचते गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gorakhpur News: मेडिकल कॉलेज गेट के बाहर शराब बेचते गिरफ्तार
विज्ञापन
खजनी के उनवल व चिलुआताल थानाक्षेत्र में बेची जा रही थी शराब
उनवल/गुलरिहा। पुलिस ने परचून दुकान और मेडिकल कॉलेज गेट के बाहर खुलेआम शराब बेचते दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने उनके पास से 60 क्वार्टर देसी व अंग्रेजी शराब बरामद की है।
खजनी पुलिस ने बृहस्पतिवार रात उनवल चौकी के वार्ड संख्या 13 निवासी ब्रह्मदेव निगम के परचून की दुकान पर दबिश देकर शराब बेचते युवक को दबोच लिया। उसके पास से 25 क्वार्टर देसी शराब बरामद की। पूछताछ में आरोपी ने देर रात अधिक रुपये कमाने की लालच में शराब बेचने की बात कबूल की। पुलिस ने कार्रवाई स्थानीय लोगों की सूचना पर की है।
वहीं चिलुआताल पुलिस ने बीआरडी मेडिकल काॅलेज गेट के सामने जनता भोजनालय के पास झुंगिया निवासी राजेश निगम को झोले में शराब बेचते दबोच लिया। पुलिस ने उसके पास से 16 क्वार्टर अंग्रेजी व 19 क्वार्टर देसी शराब बरामद की। हालांकि पुलिस ने दोनों आरोपियों को निजी मुचलके पर थाने से छोड़ दिया।