फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Gorakhpur News: Aprons will be ready next month, aircraft will not have to wait on the runway

Gorakhpur News: अगले माह तैयार हो जाएंगे एप्रन, विमान को रनवे पर नहीं करना होगा इंतजार

Mon, 21 Jul 2025 01:15 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Mon, 21 Jul 2025 01:15 AM IST
विज्ञापन
Gorakhpur News: Aprons will be ready next month, aircraft will not have to wait on the runway
एयरपोर्ट पर नए एप्रन पर एक साथ पांच विमानों को पार्क करने की मिलेगी सुविधा
विज्ञापन

गोरखपुर। एयरपोर्ट पर तीन नए एप्रन का निर्माण अगस्त के पहले हफ्ते तक पूरा हो जाएगा। इसके बाद एयरपोर्ट पर पार्किंग की समस्या से राहत मिल जाएगी। इसके बन जाने से पांच विमान एक साथ पार्क हो सकेंगे जिससे विमानों को रनवे पर इंतजार नहीं करना पड़ेगा।
गोरखपुर एयरपोर्ट पर अभी एक बड़े व एक छोटे विमान को खड़ा करने की ही व्यवस्था है। जब एक साथ दो बड़े विमान आ जाते हैं, तो एक को रनवे पर ही खड़ा रहना पड़ता है। इससे कभी-कभी 30 मिनट से लेकर एक घंटे तक की देरी हो जाती थी। गोरखपुर से हर दिन दिल्ली, मुंबई, कोलकाता, हैदराबाद और बंगलूरू के लिए कुल 11 उड़ानें होती हैं।
विज्ञापन

इन विमानों से करीब तीन हजार यात्री प्रतिदिन सफर कर रहे हैं लेकिन पार्किंग व्यवस्था सीमित होने के कारण कई बार यात्रियों और विमानन कंपनियों को असुविधा का सामना करना पड़ता है। इसी समस्या को देखते हुए वायुसेना की ओर से तीन नए एप्रन बनवाए जा रहे हैं। इनका निर्माण कार्य अंतिम चरण में है और अगस्त के पहले सप्ताह तक यह पूरी तरह से तैयार हो जाएंगे। इसके बाद एक साथ पांच विमान खड़े हो सकेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed