फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Gorakhpur News: Apar ID...schools are playing games, someone is showing more figures, no one has got it made.

Gorakhpur News: अपार आईडी..स्कूल कर रहे खेल, कोई दिखा रहा ज्यादा आंकड़े, किसी ने बनवाया ही नहीं

Sat, 01 Feb 2025 02:10 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sat, 01 Feb 2025 02:10 AM IST
विज्ञापन
Gorakhpur News: Apar ID...schools are playing games, someone is showing more figures, no one has got it made.
बीएसए ने नोटिस जारी कर मांगा स्पष्टीकरण, तय समय पर आईडी का लक्ष्य पूरा नहीं करने पर मान्यता खत्म करने की चेतावनी
विज्ञापन

गोरखपुर। बेसिक शिक्षा विभाग के अधीन संचालित विद्यालयों में अपार आईडी बनाने में बड़ी गड़बड़ी सामने आई है। कुछ विद्यालयों ने गलत डाटा पोर्टल पर डाल दिया है, तो सैकड़ों स्कूलों ने अब तक एक भी आईडी जनरेट नहीं की है। स्कूलों की इस लापरवाही पर बीएसए ने सख्ती दिखाते हुए स्कूलों को नोटिस जारी कर तीन दिन के भीतर डाटा सही करने का आदेश दिया है। ऐसा नहीं करने पर स्कूलों की मान्यता खत्म करने की चेतावनी दी है।
जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी (बीएसए) कार्यालय की अपार जनरेशन रिपोर्ट में पोर्टल पर 29 और 30 जनवरी को 24117 आईडी जनरेट दिखाया गया, जब चेक किया गया तो पता चला कि केवल 9367 आईडी ही बनी हैं। इस लापरवाही पर बीएसए रमेंद्र कुमार सिंह ने अपार आईडी बनाने में शिथिलता और विभाग को गुमराह करते हुए गलत जानकारी देने पर जिम्मेदारों को तत्काल स्पष्टीकरण देने का निर्देश दिया। बीएसए ने विलंब करने पर दंडात्मक कार्रवोई की भी चेतावनी दी है।
विज्ञापन

वहीं, जिले के 1244 स्कूलों ने आज तक एक भी अपार आईडी जनरेट नहीं की है। स्कूलों की इस लापरवाही परा बीएसए ने नोटिस जारी कर तीन दिनों के भीतर इस कार्य को पूर्ण करने को कहा है। इस समय सीमा में शतप्रतिशत कार्य पूर्ण नहीं करने वाले स्कूलों की मान्यता खत्म करने की चेतावनी दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


राष्ट्रीय विद्यालय प्रबंधक संघ ने सौंपा ज्ञापन
इस बीच, बेसिक शिक्षा विभाग के इस नोटिस के बाद राष्ट्रीय विद्यालय प्रबंधक संघ ने मुख्यमंत्री के नाम संबोधित ज्ञापन जिला प्रशासन को सौंपा है। संघ ने अपार आइडी के लिए जून तक का समय मांगा है। संघ के अनुसार अपार आइडी को लेकर स्कूलों की ओर से लापरवाही नहीं बरती जा रही है। अपार आईडी बनवाने में आ रही समस्याओं के कारण यह कार्य पूरा नहीं हो पा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed