फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Gorakhpur News: Another flight to Mumbai may start from October

Gorakhpur News: अक्तूबर से शुरू हो सकती मुंबई के लिए एक और फ्लाइट

Sat, 28 Sep 2024 03:43 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sat, 28 Sep 2024 03:43 AM IST
विज्ञापन
Gorakhpur News: Another flight to Mumbai may start from October
गोरखपुर। गोरक्षनगरी के यात्रियों के लिए राहत भरी खबर है। जल्द ही अकासा एयरलाइन गोरखपुर एयरपोर्ट से मुंबई के लिए सेवा की शुरुआत कर सकती है। वर्तमान में केवल इंडिगो एयरलाइन का एक विमान मुंबई के लिए उड़ान भरता है। इस कारण यात्रियों को महंगे टिकट लेकर मुंबई तक का सफर करना पड़ता है। एक अक्तूबर से विंटर सीजन का नया शेड्यूल जारी हो रहा है। एयरपोर्ट अथाॅरिटी से अकासा एयरलाइंस ने विंटर सीजन में मुंबई की हवाई सेवा शुरू करने के लिए स्लाॅट मांगा है।
विज्ञापन

एयरपोर्ट डायरेक्टर आरके पराशर ने बताया कि विंटर सीजन में अकासा ने मुंबई के लिए स्लाॅट मांगा है। इसपर विचार-विमर्श चल रहा है। मुंबई के लिए अभी केवल एक ही फ्लाइट गोरखपुर से है। एक और फ्लाइट मिलने से यात्रियों को भी राहत मिलेगी। उन्होंने बताया कि स्पाइस जेट भी कुछ शहरों के लिए हवाई सेवा शुरू करने के लिए स्लॉट मांग रही है।
विज्ञापन

अकासा मुंबई के लिए उड़ान शुरू करने के लिए काफी दिनों से प्रयासरत है। इससे पहले भी कंपनी ने एयरपोर्ट अथाॅरिटी से स्लाॅट मांगा था, लेकिन किन्हीं कारणों से अनुमति नहीं मिल पाई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

यात्रियों को मुंबई जाने के लिए एक ही विकल्प
गोरखपुर एयरपोर्ट से मुंबई जाने के लिए यात्रियों को केवल एक विकल्प है। प्रतिदिन इंडिगो की एक फ्लाइट मुंबई से शाम 3:10 बजे उड़ान भरकर गोरखपुर एयरपोर्ट पर 5:20 बजे उतरती है। एयरपोर्ट पर 35 मिनट का ब्रेक लेने के बाद फ्लाइट 5:55 बजे मुंबई के लिए उड़ान भरकर एयरपोर्ट पर 8:30 बजे उतरती है। दो फ्लाइट हो जाने पर यात्रियों की यात्रा आसान हो जाएगी।



एयरपोर्ट से प्रतिदिन होती हैं सात उड़ानें


गोरखपुर से दिल्ली के लिए चार, मुंबई, कोलकाता, हैदराबाद व बंगलूरू के लिए रोज एक-एक उड़ान होती है। इसमें इंडिगो, अकासा एयरलाइन व एलायंस एयर की फ्लाइट उड़ान भरती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed