फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   gorakhpur news: Another case of forgery registered against

Gorakhpur News: स्वर्ण व्यापारी पर जालसाजी का एक और केस दर्ज

Thu, 25 Apr 2024 07:33 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Thu, 25 Apr 2024 07:33 AM IST
विज्ञापन
gorakhpur news: Another case of forgery registered against
पीपीगंज (गोरखपुर)। पीपीगंज के स्वर्ण व्यवसायी श्रवण वर्मा पर पुलिस ने बुधवार को करीब दो लाख रुपय हड़पने का एक और केस दर्ज किया है। श्रवण पर पहले ही 58 लाख रुपये की जालसाजी का एक मामला चल रहा है।
विज्ञापन


हुमायूंपुर निवासी शुभम सिंह की तहरीर के अनुसार, श्रवण वर्मा ने अपने केले के खेत की बाउंड्री करने का काम उन्हें दिया था। काम कराने के बाद बकाया 1.92 लाख रुपये उसने नहीं दिए। जब उन्होंने अपने बकाया रुपये मांगे तो श्रवण ने टालमटोल करते हुए भगा दिया। इस पर उन्होंने पीपीगंज पुलिस को तहरीर दी। शुभम की तहरीर पर पुलिस ने श्रवण वर्मा के विरुद्ध धारा 420 के तहत मुकदमा दर्ज किया है।
विज्ञापन

इससे पहले श्रवण पर किराना व्यापारी वेद प्रकाश अग्रहरि से मकान रजिस्ट्री कराने के नाम पर 58 लाख रुपए हड़पने का केस दर्ज हुआ था। उस मामले में पीपीगंज पुलिस ने श्रवण वर्मा को हिरासत में भी लिया था लेकिन उसी रात एक व्यक्ति की सुपुर्दगी में दे कर थाने से छोड़ दिया। तब से वह लापता है। 58 लाख रुपये जालसाजी का मामला आने के बाद पुलिस ने थाने से एक शिलापट्ट भी हटाया था, जिसपर श्रवण का नाम लिया था। दरअसल, थाने में आम सहयोग से कराए गए काम में श्रवण ने मदद की थी, उसके बाद ही उसका नाम लिखा शिलापट़्ट लग गया था। एसपी नार्थ जितेंद्र कुमार ने बताया कि पुलिस केस दर्ज कर मामले की जांच कर रही है। जांच व साक्ष्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article