{"_id":"67b8cee68280c26e0506456a","slug":"gorakhpur-news-animal-smugglers-surrender-in-court-gorakhpur-news-c-7-gkp1038-848272-2025-02-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gorakhpur News: पशु तस्करों ने कोर्ट में किया सरेंडर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gorakhpur News: पशु तस्करों ने कोर्ट में किया सरेंडर
विज्ञापन
गुलरिहा इलाके में तीन पशु तस्करों के घर जाकर पुलिस और राजस्व टीम ने की थी नाप-जोख
गुलरिहा। हरसेवकपुर नंबर दो में बीते दिनों तीन पशु तस्करों के घर जाकर दो थानों की पुलिस समेत राजस्व टीम ने घरों की नाप-जोख कर अवैध संपत्ति का ब्योरा जुटाया था। इसके बाद कैंट व शाहपुर थानों के वांछित पशु तस्कर अनूप यादव व सतीश यादव ने बृहस्पतिवार को कोर्ट में सरेंडर कर दिया। वहीं पशु तस्कर सोलू को पहले ही पुलिस पकड़कर जेल भिजवा चुकी है।
गुलरिहा क्षेत्र के हरसेवकपुर नंबर दो टोला दहला निवासी अनूप यादव, सतीश यादव व सोलू यादव लगातार कई वर्षों से पशु तस्करी में संलिप्त हैं। ये पशु तस्करी कर बिहार में गोवंश बेचते हैं। इनके खिलाफ गुलरिहा, कैंट और शाहपुर समेत कई थानों में 12 से अधिक केस दर्ज हैं। कैंट व शाहपुर पुलिस ने तीनों पर गैंगस्टर की भी कार्रवाई कर चुकी है। सतीश व अनूप गुलरिहा थाने के हिस्ट्रीशीटर भी हैं। आठ फरवरी को कैंट इंस्पेक्टर संजय सिंह, गुलरिहा इंस्पेक्टर जितेंद्र कुमार सिंह राजस्व टीम के साथ सरकारी जमीन की पैमाइश करा कर अवैध कब्जे को चिह्नित किया था। गुलरिहा थाना प्रभारी जितेंद्र कुमार सिंह का कहना है कि सतीश यादव व अनूप ने कोर्ट में सरेंडर कर दिया है।