फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Gorakhpur News: Animal smugglers became active in the city, police increased patrolling.

Gorakhpur News: शहर में सक्रिय हुए पशु तस्कर, पुलिस ने गश्त बढ़ाई

Fri, 13 Sep 2024 03:36 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Fri, 13 Sep 2024 03:36 AM IST
विज्ञापन
Gorakhpur News: Animal smugglers became active in the city, police increased patrolling.
गोरखपुर। जिले में पशु तस्कर एक बार फिर सक्रिय हो रहे हैं। वे गाड़ियों से घूम कर रेकी कर रहे हैं, जहां पशु इकट्ठा हो रहे हैं, वहां पिकअप से जाकर जानवरों को उठा ले जा रहे हैं। बुधवार की रात में बारिश के बीच रुस्तमपुर ढाले से फलमंडी वाले रोड पर एक धार्मिक स्थल से पहले पशुओं को पकड़ने पशु तस्करों का वीडियो कैमरे में कैद हुआ। जहां यह घटना हुई वहां से चौकी महज 200 मीटर की दूरी पर बताई जा रही है। फिलहाल पशु तस्करों के आमद से पुलिस एक बार फिर अलर्ट हो गई है। एसएसपी ने तस्करों पर कार्रवाई के लिए रात में गश्त बढ़ाने का निर्देश दिया है।
विज्ञापन


पशु तस्करों के साथ कुछ महीने पहले हुए मुठभेड़ से जिले में इस घटना में कुछ कमी आई थी, लेकिन जैसे ही पुलिस ढीली हुई एक बार फिर तस्करों ने आधी रात को शहर में घुसपैठ शुरू कर दी है। कुछ दिन पहले चौरीचौरा इलाके में मुठभेड़ में तस्कर पकड़े भी गए थे। उसके बाद भी शहर के अलग-अलग हिस्सों घूम कर सड़क पर घूम रहे पशुओं को पिकअप व अन्य वाहन में लाद कर उठा ले जा रहे हैं। बुधवार की रात सामने आई वीडियो में बोलेरो से पशु तस्कर उतरते हैं और पशुओं को घेर कर वहां ले जाते हैं जहां उनके पिकअप व अन्य वाहन पहले से खड़े हैं।
विज्ञापन


पशु तस्करों की हिस्ट्रीशीट खोलने की तैयारी
गोरखपुर से पशुओं को उठाने वाले पशु तस्करों की संख्या सबसे ज्यादा कुशीनगर जिले से है। गोरखपुर के उत्तरी क्षेत्र के थानों में 69 पशु तस्करों पर केस दर्ज किया गया, जिसमें सिर्फ दस गोरखपुर जिले के और 59 अन्य जिलों के तस्करों का नाम सामने आया है। फिलहाल इन सभी की हिस्ट्रीशीट खोलने की तैयारी है। इनका पूरा रिकॉर्ड जुटा कर उनके जिले के थानों को हिस्ट्रीशीट खोलने के लिए चिट्ठी लिखी जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


कोट
पशु तस्करों के शहर में आने की सूचना मिली है। उन कठोर कार्रवाई के लिए पुलिस पूरी तरह से सक्रिय है आधी रात को अफसर भी सड़कों पर भ्रमण कर उन सभी रास्तों पर मुस्तैदी करा रहे हैं, जहां से तस्करों के आने-जाने की जानकारी है। पूर्व में जिन तस्करों का नाम आया है उनकी हिस्ट्रीशीट खोलवाई जा रही है। जिले के बाहर के रहने वाले तस्करों पर कार्रवाई के लिए उनके जिले को पुलिस अधिकारियों को पत्र लिखा जा रहा है।
डाॅ. गौरव ग्रोवर, एसएसपी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed