फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Gorakhpur News: Angry owner broke dog's head with stone after it was chased away, case filed against four

Gorakhpur News: कुत्ते को भगाने से नाराज मालिक ने पत्थर से फोड़ा सिर, चार पर केस दर्ज

Thu, 04 Sep 2025 02:02 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Thu, 04 Sep 2025 02:02 AM IST
विज्ञापन
Gorakhpur News: Angry owner broke dog's head with stone after it was chased away, case filed against four
नौ माह के बच्चे संग बीच-बचाव करने पहुंची पत्नी पर भी किया हमला
विज्ञापन

आरोपी युवक, उसकी मां और दो बहनों के खिलाफ केस दर्ज
गोरखपुर। खोराबार थाना क्षेत्र में सोमवार की रात पालतू कुत्ते को भगाने वाले युवक पर कुत्ते के मालिक ने पत्थर से हमला कर दिया। युवक लहूलुहान होकर जमीन पर गिरकर अचेत हो गया। युवक की पत्नी नौ माह के बच्चे को गोद में लेकर पति को बचाने पहुंची तो उस पर भी हमला किया गया। पुलिस ने पीड़ित की तहरीर पर आरोपी जैकी पांडेय, उसकी मां और दो बहनों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।
खोराबार क्षेत्र के महंथ टोला निवासी चंद्रदेव ने बताया कि दो सितंबर की दोपहर वह अपने दोस्त अभय शंकर पांडेय के साथ शहर गए थे। देर रात पैदल घर लौटते समय रास्ते में एक पालतू कुत्ते ने भौंकने के बाद काटने के लिए दौड़ा लिया। खुद को बचाने के लिए चंद्रदेव ने कुत्ते को भगाया। आरोप है कि इस बात से नाराज कुत्ते के मालिक जैकी पांडेय ने पत्थर से सिर पर वार कर दिया। चंद्रदेव का सिर फट गया और वह जमीन पर गिर पड़ा। शोर सुनकर उसकी पत्नी भी गोद में नौ माह के मासूम के साथ पहुंची और पति को बचाने की कोशिश करने लगी। इसी दौरान जैकी की मां और दो बहनें आ गईं और मारपीट शुरू कर दी। इस दौरान चंद्रदेव खून से लथपथ होकर अचेत हो गया।
विज्ञापन

पीड़ित ने बताया कि उसके साथ मौजूद दोस्त अभय शंकर पांडेय ने बीच-बचाव कर किसी तरह दोनों को हमलावरों से बचाया। पत्नी ने पुलिस कंट्रोल रूम पर कॉल कर घटना की जानकारी दी। खोराबार थानेदार इत्यानंद पांडेय ने बताया कि पीड़ित की तहरीर पर आरोपी जैकी पांडेय, उसकी मां और दो बहनों के खिलाफ मारपीट व गैर इरादतन हत्या के प्रयास सहित अन्य गंभीर धाराओं में केस दर्ज किया गया है। जांच-पड़ताल कर साक्ष्यों के आधार पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

पहले भी पालतू कुत्तों को लेकर हो चुका है विवाद
गोरखपुर। खोराबार में पालतू कुत्ते को लेकर हुए विवाद का कोई पहला मामला नहीं है। इससे पहले भी कई ऐसे मामले आ चुके हैं, जिसमें कुत्ते के मालिक से या तो पीड़ित से मारपीट की है तो जान से मारने की धमकी दी है। कई मामलों में पुलिस ने केस भी दर्ज किए हैं, लेकिन कोई ठोस कार्रवाई न होने के चलते कुत्ता मालिकों के हौसले बुलंद हैं। घायल दंपती का कहना है कि वह केवल कुत्ते से बचने के लिए डांटे थे, उन्हें नहीं पता था कि कुत्ता मालिक की ओर से उनपर हमला कर दिया जाएगा। उन्होंने प्रशासन से कार्रवाई की मांग की है।
केस : 1
8 अगस्त 2025 : एम्स इलाके के रामपुर में टहलने निकले सुशांत पासवान ने कुत्ते से बचने के लिए उसे पत्थर मार दिया। इससे नाराज होकर कुत्ते के मालिक ने परिवार संग मिलकर उसे पीट दिया। आरोप है कि कुत्ते के मालिक ने पहले गाली दी फिर मना करने पर लाठी से पीटकर घायल कर दिया। पुलिस मामले में हरिकेश, आशू व दो अन्य लोगों पर केस दर्ज कर किया था, लेकिन अभी तक कोई गिरफ्तारी नहीं हुई।
केस : 2
13 अगस्त 2025 : हरपुर बुदहट में पिता संग मेडिकल स्टोर जा रहे बच्चे को पालतू कुत्ते ने काट लिया। कटसहरा निवासी पिता इमरन हुसैन ने जब इसका विरोध किया तो कुत्ते के मालिक ने उनके साथ गाली गलौज करते हुए जान से मारने की धमकी दी। आरोपी अक्सर अपने कार में बैठाकर कुत्ते को चौराहे पर घुमाने आता था। पीड़ित ने मामले में इसकी शिकायत की, लेकिन पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की।

केस : 3
20 नवंबर 2024 : रामगढ़ताल थानाक्षेत्र में न्यू विवेकपुरम कॉलोनी निवासी डॉ. रितेश के बेटे कीयान को पालतू लेब्राडॉग ने काट लिया था। डॉक्टर जब शिकायत लेकर कुत्ते के मालिक देवेंद्र प्रसाद के पहुंचे आरोप है कि जान से मारने की धमकी दी गई। मामले में डॉक्टर ने कुत्ते के मालिक के खिलाफ केस दर्ज कराया था, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई।

केस : 4
4 नवंबर 2024 : चिलुआताल थानाक्षेत्र के नकहा नंबर एक टोला बसंतपुर के रहने वाले राज साहनी का डेढ़ वर्षीय बेटा कार्तिक अपनी मां मधु के साथ नानी के घर गया था। नानी का घर गोरखनाथ थानाक्षेत्र के बनकटा में है। जहां पड़ोस के रहने वाले युवक का पालतू कुत्ता उसे काट कर घायल कर दिया। नानी जब इसका विरोध किया तो कुत्ते के मालिक ने गाली गलौज करते हुए धमकी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed