फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Gorakhpur News: Anand Vihar Terminus-Saharsa special will run from tomorrow for 52 trips.

Gorakhpur News: 52 फेरों के लिए कल से चलेगी आनंद विहार टर्मिनस-सहरसा स्पेशल

Sat, 17 Aug 2024 05:26 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर Updated Sat, 17 Aug 2024 05:26 AM IST
विज्ञापन
Gorakhpur News: Anand Vihar Terminus-Saharsa special will run from tomorrow for 52 trips.
गोरखपुर। रेल प्रशासन ने यात्रियों की सुविधा के लिए आनंद विहार टर्मिनस-सहरसा-आनन्द विहार टर्मिनस स्पेशल ट्रेन चलाने का निर्णय लिया है। यह ट्रेन गोरखपुर होकर जाएंगी। यह जानकारी पूर्वोत्तर रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी ने दी।
विज्ञापन


04032/04031 आनंद विहार टर्मिनस-सहरसा-आनंद विहार टर्मिनस ट्रेन आनंद विहार टर्मिनस से 17, 18, 19, 20, 22, 24, 25, 26, 27, 29, 31 अगस्त, 01, 02, 03, 05, 07, 08, 09, 10, 12, 14, 15, 16, 17, 19, 21, 22, 23, 24, 26, 28, 29, 30 सितंबर तथा 01, 03, 05, 06, 07, 08, 10, 12, 13, 14, 15, 17, 19, 20, 21, 22, 24, 26, 27, 28, 29 एवं 31 अक्तूबर को तथा सहरसा से 18, 19, 20, 21, 23, 25, 26, 27, 28, 30 अगस्त, 01, 02, 03, 04, 06, 08, 09, 10, 11, 13, 15, 16, 17, 18, 20, 22, 23, 24, 25, 27, 29, 30 सितंबर तथा 01, 02, 04, 06, 07, 08, 09, 11, 13, 14, 15, 16, 18, 20, 21, 22, 23, 25, 27, 28, 29, 30 अक्तूबर एवं 01 नवंबर को 55 फेरों के लिए चलाई जाएगी।
विज्ञापन


ट्रेन आनंद विहार टर्मिनस से सुबह 5.15 बजे चलेगी और गोरखपुर से शाम 7.40 बजे होकर कप्तानगंज,नरकटियागंज के रास्ते दूसरे दिन सहरसा सुबह 10.30 बजे पहुंचेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


वापसी यात्रा में सहरसा से दोपहर एक बजे चलकर दूसरे दिन गोरखपुर से रात एक बजे चलकर आनंद विहार टर्मिनस शाम 4.10 बजे पहुंचेगी। ट्रेन में वातानुकूलित तृतीय श्रेणी के 16 तथा जनरेटर सह लगेजयान के 02 कोचों सहित कुल 18 कोच लगाए जाएंगे।


--
मालदा टाउन-उधना स्पेशल 18 को
अमर उजाला ब्यूरो
गोरखपुर। रेल प्रशासन ने यात्रियों की सुविधा के लिए 09014 मालदा टाउन-उधना स्पेशल को मालदा टाउन से 18 अगस्त को चलाने का निर्णय लिया है।
09014 मालदा टाउन-उधना स्पेशल 18 अगस्त को मालदा टाउन से शाम 5.25 बजे प्रस्थान कर दूसरे दिन गोरखपुर से दोपहर 12 बजे छूटेगी और बस्ती, गाेंडा, लखनऊ, कानपुर सेंट्रल, फर्रूखाबाद, मैनपुरी होकर तीसरे दिन आगरा फोर्ट, गंगापुर सिटी, रतलाम, गोधरा, वडोदरा, अंकलेश्वर, सूरत के रास्ते तीसरे दिन उधना रात में 9.00 बजे पहुंचेगी। ट्रेन में शयनयान श्रेणी के 15, साधारण द्वितीय श्रेणी के 04 तथा एस.एल.आर.डी. के 02 कोचों सहित कुल 21अनारक्षित कोच लगाए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed