फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Gorakhpur News: Anand of North Eastern Railway won the tennis men's singles title

Gorakhpur News: पूर्वोत्तर रेलवे के आनंद ने जीता टेनिस पुरुष एकल का खिताब

Thu, 06 Feb 2025 01:24 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Thu, 06 Feb 2025 01:24 AM IST
विज्ञापन
Gorakhpur News: Anand of North Eastern Railway won the tennis men's singles title
गोरखपुर। पूर्वोत्तर रेलवे क्रीड़ा संघ की ओर से खिलाड़ियों को उपलब्ध कराए जा रहे अत्याधुनिक संसाधनों एवं प्रशिक्षणों की बदौलत पूर्वोत्तर रेलवे के खिलाड़ी राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय स्तर पर उपलब्धि बटोर रहे हैं। रायबरेली में दो से छह फरवरी तक हो रही अंतरराष्ट्रीय टेनिस फेडरेशन वर्ल्ड रैकिंग मास्टर्स टूर प्रतियोगिता में पूर्वोत्तर रेलवे के टेनिस खिलाड़ी आनंद जीत लाल ने 50 से अधिक आयु वर्ग में पुरुष एकल का खिताब अपने नाम किया।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार, आनंद जीत लाल गोरखपुर के यांत्रिक कारखाना में वरिष्ठ तकनीशियन विद्युत के पद पर कार्यरत हैं। इन्होंने सेमीफाइनल मुकाबले में अवनीश चंद्र रस्तोगी को 6-4, 5-7, 10-6 से हराया। फाइनल मुकाबले में अनुज को 6-4, 6-4 से परास्त किया। टेनिस खिलाड़ी आनंद जीत लाल की उपलब्धि पर मुख्य प्रशासनिक अधिकारी निर्माण एवं नरसा के अध्यक्ष अभय कुमार गुप्ता, उपाध्यक्ष सुनील कुमार गुप्ता, महासचिव पंकज कुमार सिंह तथा सहायक क्रीड़ा अधिकारी चंद्र विजय सिंह ने बधाई दी है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed