{"_id":"68b4a82908bee81b0e0725f0","slug":"gorakhpur-news-an-unknown-youth-died-after-being-hit-by-a-train-gorakhpur-news-c-7-gkp1038-1055461-2025-09-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gorakhpur News: ट्रेन की चपेट में आने से अज्ञात युवक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gorakhpur News: ट्रेन की चपेट में आने से अज्ञात युवक की मौत
विज्ञापन
सरदारनगर। चौरीचौरा थाना के पास ट्रेन की चपेट में आने से एक युवक की मौत हो गई। राहगीरों की सूचना पर मौके पर पहुंची जीआरपी और चौरीचौरा पुलिस ने जांच-पड़ताल कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
थानाप्रभारी वेदप्रकाश शर्मा ने बताया कि चौरीचौरा थाना के बगल स्थित रेलवे क्रॉसिंग गेट संख्या 146-बी से करीब 100 मीटर पूरब रविवार को सुबह लगभग 4:30 बजे ट्रेन संख्या 15203 लखनऊ–बरौनी अप गुजर रही थी। चालक ने ट्रैक पर पड़े शव को देखकर तुरंत स्टेशन मास्टर को सूचित किया। सूचना मिलते ही जीआरपी देवरिया के सब इंस्पेक्टर जितेंद्र कुमार टीम के साथ घटनास्थल पहुंचे। उन्होंने बताया कि मृतक युवक की उम्र लगभग 27 वर्ष है। उसने नीले रंग की जींस और काले रंग की टी-शर्ट पहन रखी थी। ट्रेन की टक्कर से युवक का सिर पूरी तरह कुचल गया था और मौके पर ही उसकी मौत हो गई थी। पुलिस ने स्थानीय लोगों और राहगीरों की मदद से मृतक की शिनाख्त कराने की कोशिश की लेकिन देर शाम तक पहचान नहीं हो सकी थी। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया है।