फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Gorakhpur News: An RCC drain will be built from Gulriha police station to Chiluataal at a cost of Rs 107 crore.

Gorakhpur News: गुलरिहा थाने से चिलुआताल तक 107 करोड़ की लागत से बनेगा आरसीसी नाला

Sat, 01 Nov 2025 02:33 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sat, 01 Nov 2025 02:33 AM IST
विज्ञापन
Gorakhpur News: An RCC drain will be built from Gulriha police station to Chiluataal at a cost of Rs 107 crore.
नाले के बनने से तीन वार्डों की 40 हजार आबादी को जलभराव की समस्या से मिलेगी निजात
विज्ञापन

गोरखपुर। बरसात के दिनों में जलभराव से जूझ रहे गुलरिहा और आसपास के इलाकों के लोगों के लिए राहत की खबर है। नगर निगम अब गुलरिहा थाने से चिलुआताल तक 12.36 किलोमीटर लंबा आरसीसी नाला बनाने जा रहा है। इस परियोजना पर करीब 107 करोड़ रुपये की लागत आएगी। इसका निर्माण कंस्ट्रक्शन एंड डिजाइन सर्विसेज (सीएंडडीएस) की यूनिट-42 करेगी।

यह नाला मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की अर्बन फ्लड कंट्रोल एवं स्टॉर्म वाटर ड्रेनेज प्रोजेक्ट का हिस्सा है। इसके बनने से वार्ड संख्या 30 समेत तीन वार्डों की करीब 40 हजार की आबादी को जलभराव से निजात मिलेगी। नाला गुलरिहा थाना, कंचनपुर चौराहा, पुरैना पुलिया, बजरहा पुलिया, मिर्जापुर, 10 नंबर बोरिंग और एबीसी सेंटर होते हुए चिलुआताल तक पहुंचेगा। इसकी क्षमता रोजाना लगभग 3200 एमएलडी पानी बहाने की होगी। नगर निगम की योजना है कि इस मुख्य नाले से आसपास के इलाकों की सभी छोटी नालियों को जोड़ा जाए। निर्माण के दौरान राप्ती टाउनशिप और स्पोर्ट्स सिटी परियोजनाओं के ड्रेनेज सिस्टम को भी इस नाले से लिंक किया जाएगा।
विज्ञापन

नगर आयुक्त गौरव सिंह सोगरवाल ने निर्देश दिए हैं कि सभी विभाग आपसी तालमेल बनाकर काम करें और नाले का लेवल व डिजाइन भविष्य की आबादी को ध्यान में रखकर तैयार करें। परियोजना के लिए सिंचाई विभाग से एनओसी भी ली जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed