फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Gorakhpur News: Amid the bird flu infection, the remains of sacrifices will be dumped near the zoo

Gorakhpur News: बर्ड फ्लू संक्रमण के बीच चिड़ियाघर के पास डंप होंगे कुर्बानी के अवशेष

Sat, 07 Jun 2025 12:56 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sat, 07 Jun 2025 12:56 AM IST
विज्ञापन
Gorakhpur News: Amid the bird flu infection, the remains of sacrifices will be dumped near the zoo
प्राणि उद्यान ने चिंता जताते हुए नगर निगम को लिखा था पत्र
विज्ञापन

गोरखपुर। चिड़ियाघर में बर्ड फ्लू संक्रमण की वजह से बाघिन शक्ति समेत कुछ पक्षियों की मौत हो चुकी है। कौओं से संक्रमण फैलने की चर्चाएं चल रही हैं। इस बीच बकरीद पर कुर्बानी के पशुओं के अवशेष चिड़ियाघर की चहारदीवारी के पास डंप किए जाएंगे। चिड़ियाघर प्रशासन ने पहले ही नगर निगम को पत्र लिख कर एतराज भी जताया था। इसके बावजूद शुक्रवार की रात वहां करीब 20 गढ्ढे बनाए गए।
शहीद अशफाक उल्ला खां प्राणि उद्यान के निदेशक विकास यादव ने बताया कि चिड़ियाघर में 400 से अधिक वन्यजीव संरक्षित हैं। पिछले वर्षों के अनुभवों का संज्ञान लेते हुए पहले ही नगर निगम को पत्र लिख कर एतराज और चिंता व्यक्त किया था। आश्वासन भी मिला था कि ऐसा नहीं किया जाएगा। बारिश के बाद दुर्गंध के साथ संक्रमण का खतरा भी बढ़ जाता है। कचरे और अवशेषों से उठने वाली बदबू से वन्यजीव विचलित हो जाते हैं, जिससे उनके बीमार पड़ने की आशंका बनी रहती है।
विज्ञापन

चिड़ियाघर की चहारदीवारी के साथ एनजीटी के आदेशों के अनुपालन में तकरीबन 150 एकड़ भूमि गोरखपुर वन प्रभाग की देखरेख में है। आसपास के लोगों के विरोध के बावजूद यहीं पर पिछले कई सालों से बकरीद पर कुर्बानी के पशुओं के अवशेष डंप किए जाते रहे हैं। एकला बांध पर 1000 किलोग्राम प्रति घंटे की क्षमता का बना पशु शव दाह गृह तकनीकी खामियों के कारण पिछले डेढ़ माह से बंद पड़ा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

--
वर्जन...
कुर्बानी के अवशेष इस बार शहर के अलग-अलग स्थानों पर निस्तारण वैज्ञानिक विधि से डंप किए जाएंगे। चिड़ियाघर के पास केवल 20 प्रतिशत अवशेष ही डंप होंगे। नौसड़ में पशु शवदाह गृह का संचालन भी एक दो दिन में शुरू हो जाएगा।
- गौरव सिंह सोगरवाल, नगर आयुक्त
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed