फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Gorakhpur News: Amar will send samples of foreign birds to Bhopal along with Geeta

Gorakhpur News: अमर, गीता के साथ विदेशी पक्षियों के सैंपल भेजेंगे भोपाल

Wed, 14 May 2025 01:10 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Wed, 14 May 2025 01:10 AM IST
विज्ञापन
Gorakhpur News: Amar will send samples of foreign birds to Bhopal along with Geeta
बर्ड फ्लू की आशंका को देखते हुए वन्यजीवों की होगी जांच
विज्ञापन

गोरखपुर। चिड़ियाघर में बाघिन शक्ति की मौत के बाद बर्ड फ्लू सामने आने के बाद हड़कंप मच गया है। सभी जानवरों के स्वास्थ्य की निगरानी बढ़ा दी गई है। साथ ही बाघ अमर, बाघिन मैलानी, गीता और कुछ विदेशी पक्षियों के सैंपल भोपाल भेजने की तैयारी चल रही है।

चिड़ियाघर प्रशासन की ओर से राष्ट्रीय उच्च सुरक्षा पशुरोग संस्थान, भोपाल में सैंपल भेजा जाएगा ताकि उनमें भी संक्रमण की जांच हो सके। हालांकि, प्राथमिक स्तर पर हुई जांच में यह वन्यजीव स्वस्थ पाए गए हैं। चिड़ियाघर के बाड़ों और वेटलैंड में बहुत सारे पक्षी रहते हैं। मंगलवार को इनकी भी जांच की गई। हालांकि, कहीं भी कोई पक्षी मरा हुआ नहीं मिला। एहतियात के तौर पर इनकी जांच कर सैंपल भेजा जाएगा। बर्ड फ्लू का असर बीमार जानवरों पर जल्दी होता है, ऐसे में उम्रदराज वन्यजीवों की निगरानी बढ़ा दी गई है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed