फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Gorakhpur News: Allegation of kidnapping of a youth, brother-in-law expressed fear of something untoward happening

Gorakhpur News: युवक के अपहरण का आरोप, बहनोई ने जताई अनहोनी की आशंका

Thu, 03 Apr 2025 12:52 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Thu, 03 Apr 2025 12:52 AM IST
विज्ञापन
Gorakhpur News: Allegation of kidnapping of a youth, brother-in-law expressed fear of something untoward happening
बहनोई ने जमीन का बैनामा करने वाले दो व्यक्ति पर लगाया आरोप
विज्ञापन

चिलुआताल। क्षेत्र के मेडिकल कॉलेज उत्तरी गेट के सामने अंग्रेजी शराब की दुकान से बुधवार शाम युवक का अपहरण कर लिया गया। जानकारी पर घटना की सूचना पीड़ित के बहनोई ने डायल 112 नंबर पर दी है। मौके पर पहुंची चिलुआताल पुलिस सीसीटीवी खंगालते हुए छानबीन की। इधर, युवक के बहनोई ने अनहोनी की आशंका जाहिर करते हुए तहरीर दी है। मामला जमीन के विवाद से जुड़ा बताया जा रहा है।
गुलरिहा क्षेत्र के रसूलपुर निवासी फूल कुमार का ससुराल अशरफपुर में है। फूल कुमार के साले सचिन निषाद कुछ वर्ष पहले 63 डिसमिल जमीन पिपराइच क्षेत्र के जंगल पकड़ी में बैनामा कराया था। इसे दो माह पूर्व हुमायूंपुर निवासी दो लोगों को बैनामा कर दिया था। बुधवार की शाम करीब छह बजे फूल कुमार अपने साले सचिन निषाद, उसके मित्र रंजीत के साथ कार से मेडिकल कॉलेज के उत्तरी गेट के सामने स्थित अंग्रेजी शराब की दुकान पर गए थे।
विज्ञापन

फूल कुमार का आरोप है कि साले से जमीन बैनामा कराने वाले दोनों व्यक्ति एक कार से सवार होकर मौके पर पहुंचे। उनके साथ बाइक पर सवार 8 से 10 अज्ञात साथी भी मौजूद थे। शराब की दुकान पर पहुंचते ही सचिन को लाठी-डंडे से पीटते हुए उसी की कार में बैठाकर अपहरण कर लिया। इसके बाद बहनोई फूल कुमार ने डायल 112 नंबर को सूचना देते हुए चिलुआताल पुलिस को तहरीर दी। इस संबंध में सीओ गोरखनाथ रवि कुमार सिंह ने बताया कि दोनों पक्षों के बीच जमीन का विवाद है। मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed