फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Gorakhpur News: All trains with a stoppage of 10 minutes will be cleaned at the station

Gorakhpur News: 10 मिनट तक स्टॉपेज वाली सभी ट्रेनों की स्टेशन पर होगी सफाई

Sun, 06 Jul 2025 01:05 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sun, 06 Jul 2025 01:05 AM IST
विज्ञापन
Gorakhpur News: All trains with a stoppage of 10 minutes will be cleaned at the station
सभी स्पेशल ट्रेनों की भी सफाई करेंगे स्टॉफ, रेलवे बोर्ड स्तर पर होगी समीक्षा
विज्ञापन

37 ट्रेनाें में होने लगी सफाई, सभी श्रेणी की बोगियों में कर रहे सफाई
गोरखपुर। जिन ट्रेनों का स्टॉपेज 10 मिनट तक या इससे ज्यादा होगा, उसमें अब स्टेशन पर ही सफाई होगी। गोरखपुर जंक्शन पर 37 ट्रेनों में सफाई शुरू करा दी गई है, इसके अलावा जितनी स्पेशल ट्रेनें गुजरेंगी, उनमें भी सफाई होगी। यही नहीं, सफाई की समीक्षा भी जाएगी, जिसके लिए रेलवे बोर्ड ने ''''स्वच्छ स्टेशन'''' व्हाट्सएप ग्रुप बनाया है। जिस पर सफाई का फोटो और वीडियो भेजना होगा।

गोरखपुर स्टेशन से गुजरने वाली 64 जोड़ी ट्रेनों में ऑन बोर्ड हाउस कीपिंग (ओबीएचएस), यानी चलती ट्रेन में सफाई की सुविधा उपलब्ध कराई जाती है। ट्रेन में अगर गंदगी है तो यात्री 139 पर शिकायत कर सकते हैं, पांच मिनट के भीतर उनके पास सफाईकर्मी पहुंच जाएंगे। इसके अलावा रेलवे स्टेशन पर सफाई कर्मचारी तैनात किए गए हैं। उन्हें यूनिफॉर्म, बैटरी से चलने वाले पोर्टेबल वैक्यूम क्लीनर और बैकपैक-टाइप हाई प्रेशर जेट क्लीनिंग मशीन दी जाएंगी।
विज्ञापन

10 मिनट के भीतर एसी, स्लीपर और जनरल श्रेणी के कोच की सफाई कर देंगे। स्टेशन पर सफाई के दौरान फोटो और वीडियो भी बनाना है उसे व्हाट्सएप ग्रुप में भेजना है। इसकी समीक्षा भी अधिकारी करेंगे, ताकि सफाई को लेकर यात्रियों को संतुष्टि मिल सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed