{"_id":"67a515e4d7af23533606057a","slug":"gorakhpur-news-all-accused-of-fraudulently-getting-the-deed-of-someone-elses-land-arrested-gorakhpur-news-c-7-gkp1038-832483-2025-02-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gorakhpur News: धोखाधड़ी कर दूसरे की जमीन का बैनामा कराने के सभी आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gorakhpur News: धोखाधड़ी कर दूसरे की जमीन का बैनामा कराने के सभी आरोपी गिरफ्तार
विज्ञापन
गीडा पुलिस ने गिरफ्तार कर आरोपियों को जेल भिजवाया, अब लगेगा गैंगस्टर
गोरखपुर। गीडा पुलिस ने अभियान के क्रम में जमीन का अवैध बैनामा करने वाले गिरोह के चार आरोपियों को बृहस्पतिवार को गिरफ्तार कर लिया। गिरोह के सदस्य कूटरचित कागजात तैयार कर गांव में धोखाधड़ी से दूसरे की जमीन बेच देते हैं। आरोपियों की पहचान गीडा के नौसड़ निवासी सागर कुमार निषाद, हरैया के रंजीत चौधरी, बांसगांव के भैंसा बाजार निवासी सुरेश यादव और शाहपुर बिछिया के मनोज कुमार के रूप में हई। पूछताछ कर पुलिस ने चारों आरोपियों को जेल भिजवा दिया।
एसपी उत्तरी जितेंद्र श्रीवास्तव ने बताया कि देहात क्षेत्र में फर्जीवाड़ा करने वाले गिरोह की तलाश कर कार्रवाई की जा रही है। इसी अभियान के अंतर्गत लगातार उक्त आरोपियों के नाम धोखाधड़ी में सामने आ रहे थे। हाल ही में कूट रचित दस्तावेज तैयार कर स्वयं जमीन का मालिक बनकर एक व्यक्ति को जमीन बैनामा कर रुपये हड़प लिए थे। इस मामले में गीडा थाने में केस दर्ज करके आरोपियों की तलाश चल रही थी। आरोपियों पर गैंगस्टर भी लगाया जाएगा।