फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Gorakhpur News: Akhilesh spoke on ED action... some people do not like hands

Gorakhpur News: ईडी कार्रवाई पर बोले अखिलेश...कुछ लोगों को हाता नहीं भाता

Fri, 11 Apr 2025 12:47 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Fri, 11 Apr 2025 12:47 AM IST
विज्ञापन
Gorakhpur News: Akhilesh spoke on ED action... some people do not like hands
सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष से लखनऊ में पूर्व सांसद कुशल तिवारी ने की मुलाकात
विज्ञापन

सोमवार को लखनऊ में पूर्व विधायक विनय शंकर तिवारी की हुई थी गिरफ्तारी
गोरखपुर। लखनऊ में सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव से पूर्व सांसद कुशल तिवारी ने बृहस्पतिवार को मुलाकात की। इस दौरान राष्ट्रीय अध्यक्ष ने ईडी की कार्रवाई की निंदा की। देर रात अखिलेश यादव ने सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर पूर्व सांसद कुशल तिवारी और अयोध्या के सपा नेता पूर्व मंत्री पवन पांडेय के साथ तस्वीर शेयर की और लिखा कि कुछ लोगों को हाता नहीं भाता...।
सोशल मीडिया पर यह तस्वीर शेयर होते ही लोगों की प्रतिक्रिया भी आनी शुरू हो गई। कुछ लोगों ने ईडी की कार्रवाई पर सवाल उठाए। वहीं कुछ लोगों का कहना है कि ब्राह्मण वोट बैंक के लिए राष्ट्रीय अध्यक्ष फोटो शेयर कर इस तरह की प्रतिक्रिया दे रहे हैं। सपा मुखिया के एक्स हैंडल से रात 10 बजे एक्स पर फोटो शेयर किया गया है। कुछ ही देर बाद हजारों कमेंट व लाइक आ चुके थे।
विज्ञापन

दरअसल, सोमवार को ईडी की कार्रवाई के बाद पूर्व सांसद भीष्म शंकर उर्फ कुशल तिवारी पूर्व विधायक विनय शंकर तिवारी से मिलने और जमानत की पैरवी के लिए मंगलवार को लखनऊ रवाना हुए थे। बृहस्पतिवार को पूर्व सांसद ने सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष से मुलाकात की। सात अप्रैल को सुबह छह बजे ईडी की टीम ने धर्मशाला स्थित पूर्व विधायक सपा नेता विनय शंकर तिवारी के घर पर छापा मारा था। करीब 06:30 घंटे जांच पड़ताल के बाद टीम बाहर निकली थी। शाम होते ही विभिन्न बैंकों से करोड़ों रुपये के फर्जीवाड़े के आरोप में लखनऊ में विनय शंकर तिवारी की गिरफ्तारी हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed