फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Gorakhpur News: Air services affected due to bad weather, passengers troubled

Gorakhpur News: खराब मौसम से हवाई सेवाएं प्रभावित, यात्री हुए परेशान

Fri, 11 Apr 2025 12:48 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Fri, 11 Apr 2025 12:48 AM IST
विज्ञापन
Gorakhpur News: Air services affected due to bad weather, passengers troubled
बंगलूरू से आने वाली अकासा एयर की फ्लाइट सवा घंटे देर से पहुंची
विज्ञापन

गोरखपुर। खराब मौसम की वजह से बृहस्पतिवार को एयरपोर्ट पर हवाई सेवाएं प्रभावित हुईं। दिल्ली, बंगलुरू, हैदराबाद, मुंबई और कोलकाता से आने-जाने वाली कई फ्लाइट लेट रहीं। यात्रियों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। कुछ फ्लाइट विलंब से पहुंचीं तो कुछ को रनवे पर उड़ान भरने से पहले लंबा इंतजार करना पड़ा।
दोपहर 2:05 बजे बंगलूरू से पहुंचने वाली अकासा एयर की फ्लाइट करीब एक घंटे 20 मिनट की देरी से 3:25 बजे पहुंची। यह शाम 4:17 बजे दिल्ली के लिए रवाना हुई। इसी तरह दिल्ली से अपराह्न 3:15 बजे आने वाली इंडिगो की फ्लाइट शाम 4:07 बजे गोरखपुर पहुंची और फिर शाम 6:13 बजे दिल्ली के लिए उड़ान भरी। शाम 6:50 बजे दिल्ली से आने वाली अकासा की फ्लाइट 7:24 बजे पहुंची और बंगलूरू के लिए 50 मिनट देर से रवाना हुई।
विज्ञापन

इसी तरह हैदराबाद, कोलकाता और मुंबई जाने वाली उड़ानों पर भी मौसम का असर दिखा। हैदराबाद जाने वाली फ्लाइट 10 मिनट की देरी से रवाना हुई। दिल्ली जाने वाली स्पाइसजेट की उड़ान 36 मिनट देर से हुई। बेंगलुरु जाने वाली इंडिगो फ्लाइट 37 मिनट की देरी से उड़ी। शाम 5:05 बजे कोलकाता जाने वाली उड़ान भी 31 मिनट देर से शाम 5:36 बजे हुई। मुंबई के लिए इंडिगो की 5:55 बजे रवाना होने वाली फ्लाइट एक घंटे की देर से गई। वहीं, स्पाइसजेट की मुंबई जाने वाली 6:40 बजे की फ्लाइट भी करीब एक घंटे देर से गई। इस बीच कई यात्रियों को अपनी कनेक्टिंग फ्लाइट्स और जरूरी बैठकों में देरी का सामना करना पड़ा। यात्रियों ने एयरलाइंस की ओर से देरी की स्पष्ट सूचना और पर्याप्त इंतजाम न होने की भी शिकायत की।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed