फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Gorakhpur News: AIIMS: Video of an employee making a prescription and a sleeping guard goes viral

एम्स : पर्चा बनवाते कर्मचारी और सो रहे गार्ड का वीडियो वायरल

Thu, 19 Jun 2025 01:12 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Thu, 19 Jun 2025 01:12 AM IST
विज्ञापन
Gorakhpur News: AIIMS: Video of an employee making a prescription and a sleeping guard goes viral
एम्स में कोर कंपनी और सैनिक कल्याण निगम के सुरक्षा कर्मी में लगातार हो रही तकरार
विज्ञापन

एम्स की व्यवस्थाओं के वीडियो हो रहे वायरल
गोरखपुर (एम्स)। अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) गोरखपुर में ड्यूटी के दौरान सुरक्षाकर्मियों के अनुशासनहीनता की तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं। बुधवार को भी ऐसे दो वीडियो और एक फोटो सामने आए जिन्होंने सुरक्षा इंतजामों की पोल खोल दी।
पहली वायरल वीडियो में इंटेलिजेंस सिक्योरिटी से जुड़ा एक कर्मचारी एम्स के ओपीडी काउंटर नंबर एक के अंदर खड़ा नजर आ रहा है और स्वयं के लिए पर्चा बनवा रहा है। नियमानुसार ओपीडी काउंटर पर अनधिकृत प्रवेश स्पष्ट रूप से वर्जित है। इसी दौरान का दूसरा वीडियो है जिसमें कर्मचारी काउंटर से कुछ निकालते हुए भी दिख रहा है। इससे सुरक्षा मानकों पर भी सवाल खड़े हो रहे हैं।
विज्ञापन

एक अन्य तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। तस्वीर में एक सुरक्षाकर्मी सीडीओ के चबूतरे पर ड्यूटी के दौरान सोता हुआ दिखाई दे रहा है। यह सुरक्षाकर्मी हाल ही में नियुक्त पूर्व सैनिक कर्मी में से एक है। पहले भी दो अन्य गार्डों का सोते हुए वीडियो वायरल हो चुका है। प्रशासन ने सख्ती बरतने की बात कही थी लेकिन स्थिति जस की तस है। एम्स की कार्यकारी निदेशक डॉ विभा दत्ता ने बताया कि इस विषय में सुरक्षा व्यवस्था का दायित्व संभालने वाली कंपनी से बात की गई है। एम्स में सुरक्षा व्यवस्था और मरीजों का इलाज सबसे पहले है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed