{"_id":"6828e06a0e218febbc0a1cae","slug":"gorakhpur-news-aiims-treatment-of-cancer-patients-will-begin-from-monday-gorakhpur-news-c-7-gkp1038-940109-2025-05-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"एम्स: सोमवार से शुरू हो जाएगी कैंसर मरीजों की सिकाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एम्स: सोमवार से शुरू हो जाएगी कैंसर मरीजों की सिकाई
विज्ञापन
अभी ट्रायल शुरू हो रहा है, केवल एम्स के मरीजों के लिए मिलेगी सुविधा
ट्रायल के दौरान नि:शुल्क, इसके बाद 750 रुपये में एक बार होगी सिकाई
गोरखपुर। कैंसर मरीजों की रेडियोथेरेपी (सिकाई) भी अब गोरखपुर एम्स में होगी। सोमवार से इस रेडियोथेरेपी सुविधा की शुरुआत होने जा रही है। अत्याधुनिक मशीनों के सफल ट्रायल और विशेषज्ञ डॉक्टरों व तकनीशियनों के प्रशिक्षण के बाद यह सेवा शुरू की जा रही है। अभी यह नि:शुल्क है, लेकिन आगे भी इसका शुल्क महज 750 रुपये प्रति विजिट होगा।
एम्स प्रशासन के अनुसार फिलहाल यह सुविधा ट्रायल बेसिस पर एम्स के ही मरीजों को उपलब्ध कराई जाएगी। अभी उन्हीं मरीजों को सुविधा का लाथ मिलेगा जो एम्स में पहले से कीमोथेरेपी या सर्जरी करवा चुके हैं। ट्रायल बेसिस पर सिकाई की प्रक्रिया नि:शुल्क रहेगी। आगे इस उपचार के लिए दिल्ली एम्स के तर्ज पर सिर्फ 750 रुपये की न्यूनतम दर निर्धारित की गई है।
रेडियोथेरेपी यूनिट में तैनात विशेषज्ञों की टीम
उपचार की प्रक्रिया को कुशल और सुरक्षित बनाने के लिए एम्स में दो कंसलटेंट डॉक्टर, दो सीनियर रेजिडेंट, दो पीजी छात्र, दो तकनीशियन और एक रेडियोथेरेपी ऑफिसर की टीम तैनात की गई है। प्रतिदिन सुबह नौ से शाम पांच बजे तक रेडियोथेरेपी की सुविधा उपलब्ध रहेगी।
विज्ञापन
निजी अस्पतालों में तीन गुना मंहगा है इलाज
कैंसर के प्रकार के अनुसार सिकाई की जरूरत होती है। सामान्य तौर पर 15 से लेकर 35 सिटिंग की जरूरत होती है। ऐसे में 30 से 35 सिटिंग करवाने पर निजी अस्पतालों में मरीजों को 1.5 से दो लाख रुपये देने पड़ते हैं, वहीं एम्स में 40 से 50 हजार रुपये में ही पूरा इलाज हो सकेगा। -
-- -
कोट
हाई एनर्जी लीनियर एक्सेलेरेटर मशीन का परीक्षण कार्य पूरा हो चुका है। सोमवार से ट्रायल बेसिस पर मरीजों का उपचार किया जाएगा। मरीजों को सीटी सिमुलेटर की सुविधा मिल रही है, जल्दी ही ब्रेकीथेरेपी की सुविधा भी शुरू हो जाएगी।
डॉ. विभा दत्ता, कार्यकारी निदेशक-एम्स