फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Gorakhpur News: AIIMS: Show cause notice to former executive director in son's appointment case

एम्स : बेटे की नियुक्ति मामले में पूर्व कार्यकारी निदेशक को कारण बताओ नोटिस

Fri, 11 Oct 2024 04:33 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Fri, 11 Oct 2024 04:33 AM IST
विज्ञापन
Gorakhpur News: AIIMS: Show cause notice to former executive director in son's appointment case
गोरखपुर। एम्स गोरखपुर की माइक्रोबायोलॉजी विभाग में पीजी की रिक्त सीट पर बेटे का नामांकन कराने वाले पटना एम्स के कार्यकारी निदेशक डॉ. जीके पाल को स्वास्थ्य मंत्रालय ने कारण बताओ नोटिस जारी किया है। डॉ. पॉल की गोरखपुर तैनाती के दौरान हुए इस प्रकरण की जांच कर रही समिति ने अपनी रिपोर्ट स्वास्थ्य मंत्रालय को सौंप दी है। जांच रिपोर्ट के आधार पर डॉ. पाल को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है। वे इसका जवाब देने की तैयारी कर रहे हैं।
विज्ञापन

एम्स पटना के अलावा गोरखपुर के भी प्रभारी कार्यकारी निदेशक रहे डॉ. जीके पाल के बेटे डॉ. औरव पॉल का बीते 30 सितंबर को माइक्रोबायोलाॅजी विभाग में पीजी की रिक्त सीट पर चयन हुआ था। अगले दिन शिकायत हुई कि डॉ. औरव पॉल के लिए जो जाति सर्टिफिकेट बनाया गया है, उसमें माता-पिता की आय आठ लाख सालाना से कम दर्शााई गई है।
विज्ञापन

एम्स के सर्जरी विभाग के अध्यक्ष डॉ. गौरव गुप्ता ने इस मामले में स्वास्थ्य मंत्रालय से शिकायत की थी। इस पर तीन सदस्यीय जांच कमेटी गठित हुई थी। जांच कमेटी ने एक अक्तूबर को अपनी रिपोर्ट स्वास्थ्य मंत्रालय को सौंपी थी। जांच रिपोर्ट स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा तक पहुंची तो उन्होंने कार्यकारी निदेशक रहे डॉ. जीके पाल को भी अपना पक्ष रखने के लिए मौका देने का निर्देश दिया। इसके बाद स्वास्थ्य मंत्रालय ने कार्यकारी निदेशक को कारण बताओ नोटिस जारी किया है। इस संबंध में एम्स के पूर्व कार्यकारी निदेशक डॉ. जीके पाल का कहना है कि वे अपना पक्ष रखने के लिए जरूरी तैयारी कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed