फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Gorakhpur News: AIIMS: Doctors' activity increased in emergency, attendants outside worried

एम्स : इमरजेंसी में डॉक्टरों की सक्रियता बढ़ी, बाहर तीमारदार परेशान

Thu, 16 Jan 2025 01:49 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Thu, 16 Jan 2025 01:49 AM IST
विज्ञापन
Gorakhpur News: AIIMS: Doctors' activity increased in emergency, attendants outside worried
कार्यकारी निदेशक ने औचक निरीक्षण के दौरान दिए थे वरिष्ठ चिकित्सकों की 24 घंटे तैनाती के निर्देश
विज्ञापन

गोरखपुर। एम्स के कार्यकारी निदेशक के सख्त निर्देशों के बाद बुधवार को इमरजेंसी वार्ड में डॉक्टर सक्रिय नजर आए। वरिष्ठ डॉक्टरों ने मरीजों का हाल जाना और जरूरी परामर्श दिए। हालांकि, इमरजेंसी के बाहर व्यवस्था में कोई खास सुधार नहीं दिखा। मरीजों के साथ आए तीमारदार ठंड में परेशान रहे।
एम्स के कार्यकारी निदेशक डॉ. अजय सिंह ने मंगलवार को इमरजेंसी वार्ड का औचक निरीक्षण किया था। इस दौरान वार्ड में एक भी वरिष्ठ डॉक्टर के उपस्थित नहीं मिलने पर स्थिति की गंभीरता को देखते हुए उन्होंने वार्ड में 24 घंटे एक वरिष्ठ डॉक्टर की उपस्थिति सुनिश्चित करने का निर्देश दिया था।
विज्ञापन

कार्यकारी निदेशक के निर्देशों के बाद बुधवार को सुबह से वरिष्ठ डॉक्टर वार्ड में कई बार राउंड लेकर मरीजों का हालचाल पूछते रहे। भर्ती मरीजों के तीमारदारों ने बताया कि वरिष्ठ डॉक्टर ने मरीज का हाल जानने के बाद आवश्यक जांच के लिए परामर्श दिया। तीमारदारों ने कहा कि ठंड में हवाओं के बीच बाहर बैठकर इंतजार करना मुश्किल है। परिसर में हीटर तो दूर अलाव की भी व्यवस्था नहीं की गई है। ओपीडी में डॉक्टर को दिखाने आए मरीजों और तीमारदारों को अपनी बारी आने तक सर्द हवा में ठिठुरते हुए इंतजार करना पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन

---
सुबह ही आ गये थे, डाॅक्टर को दिखाने का नंबर दोपहर बाद आया है, तभी से बाहर बैठे हुए हैं। सर्द हवा के बीच ज्यादा देर तक रहने के कारण हाथ-पैर सुन्न पड़ गए हैं।
- बादशाह अहमद, गोपालगंज

परिसर में कही भी आग की व्यवस्था नहीं की गई है। ठंड के कारण हाथ काम नहीं कर रहे हैं। ऊपर से बैठने के लिए सुरक्षित स्थान भी नहीं है।
- धीरेंद्र शर्मा, झंगहा
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed