फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Gorakhpur News: Agent ran away after sending Rs 13.40 lakh to women's relatives' account

Gorakhpur News: महिलाओं के 13.40 लाख रुपये रिश्तेदारों के खाते में भेजकर भाग गया एजेंट

Wed, 29 Jan 2025 01:48 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Wed, 29 Jan 2025 01:48 AM IST
विज्ञापन
Gorakhpur News: Agent ran away after sending Rs 13.40 lakh to women's relatives' account
सहजनवां इलाके का मामला, महिलाओं ने थाने में पहुंचकर दी तहरीर
विज्ञापन

माइक्रो फाइनेंस कंपनी में काम करने वाले अयोध्या निवासी एजेंट पर लगाया आरोप
सहजनवां। क्षेत्र में स्थित माइक्रो फाइनेंस कंपनी के एजेंट पर लोन लेने वाली महिलाओं के 13.40 लाख रुपये हड़पकर अपने रिश्तेदारों के खाते में भेजने का आरोप लगा है। अयोध्या निवासी एजेंट के खिलाफ महिलाओं ने मंगलवार को सहजनवां थाने में तहरीर दी है। पुलिस जांच कर रही है।

चिलुआताल क्षेत्र के भैरामल गांव की इंदु देवी, सुमन देवी, पूतरी देवी, कमला देवी समेत 20 महिलाओं ने दोपहर में सहजनवां थाने पहुंची और तहरीर दी। महिलाओं ने बताया कि सहजनवां की माइक्रो फाइनेंस कंपनी से लोन लिया था। इस कंपनी में एजेंट के रूप में अयोध्या का एक युवक भी काम करता है। उसने झांसे में लेकर सभी महिलाओं का एक दूसरी कंपनी में खाता खुलवा दिया। इसके बाद हमलोगों को विश्वास में लेकर बायोमेट्रिक तरीके से अंगूठा लगवाया और ओटीपी लेकर अपने सगे संबंधित के खाते में रुपये भेज दिए। 20 महिलाओं के करीब 13.40 लाख रुपये हड़पकर आरोपी भाग गया। सहजनवां थानाध्यक्ष विशाल उपाध्याय ने कहा कि मामले में शिकायत आई है, जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed