फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Gorakhpur News: After the tender, auction was held to demolish the building of the regional stadium

Gorakhpur News: टेंडर के बाद रीजनल स्टेडियम के भवन को तोड़ने के लिए हुई नीलामी

Fri, 09 May 2025 01:56 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Fri, 09 May 2025 01:56 AM IST
विज्ञापन
Gorakhpur News: After the tender, auction was held to demolish the building of the regional stadium
47 करोड़ से होना है आधुनिक रीजनल स्टेडियम का होगा निर्माण
विज्ञापन

खिलाड़ियों की मिलेगी अंतरराष्ट्रीय स्तर की सुविधाएं
गोरखपुर। रीजनल स्पोर्ट्स स्टेडियम का अंतरराष्ट्रीय मानकों के अनुसार जीर्णोद्धार होगा। शासन से बजट जारी होने के बाद निर्माण के लिए टेंडर की प्रक्रिया पूरी कर ली गई है। स्टेडियम के पुराने भवन को गिराने के लिए नीलामी भी हो गई है। जल्द ही स्टेडियम के पुराने भवनों को गिराने का काम शुरू हो जाएगा।
खेल विभाग की ओर से 47 करोड़ 42 लाख 36 हजार रुपये की लागत से रीजनल स्पोर्ट्स स्टेडियम को अंतरराष्ट्रीय स्तर के मानकों पर बनाया जाएगा। प्रथम चरण में पांच करोड़ रुपये जारी कर दिए गए थे। दो वर्षों में इसे तैयार करने का लक्ष्य रखा गया है।
विज्ञापन

स्टेडियम के पवेलियन में दो हजार दर्शक एक साथ बैठकर खेल का आनंद उठा सकेंगे। 12.32 एकड़ के रीजनल स्टेडियम परिसर में एक इंडोर स्पोर्ट्स हाॅल बनेगा। इसमें बैडमिंटन, टेबल टेनिस, बॉस्केटबाल, जिम्नास्टिक, फुटबॉल, हैंडबाॅल, नेटबाॅल और वॉलीबाॅल समेत अन्य खेलों के लिए 12 कोर्ट बनाए जाएंगे। वेटलिफ्टिंग और जूडो के लिए अलग हॉल बनेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके अलावा स्टोर, टॉयलेट, कैफेटेरिया, किचेन, फायर कंट्रोल रूम और सीसीटीवी कैमरा रूम बनेगा। इसमें स्नूकर, बिलियर्ड और बॉक्सिंग के लिए हॉल के अलावा स्टोर, लाइब्रेरी, कांफ्रेंस रूम और टॉयलेट बनेगा। बहुउद्देशीय हॉल में हैंडबाल, बास्केटबाॅल, टेबल टेनिस और बैडमिंटन की प्रतियोगिताएं इंडोर आयोजित हो सकेंगी। निर्माण के लिए उत्तर प्रदेश राजकीय निर्माण निगम गोरखपुर इकाई कार्यदायी संस्था नामित है।
400 मीटर का बनेगा सिंथेटिक ट्रैक
बहुउद्देशीय मैदान में 400 मीटर का एक सिंथेटिक ट्रैक बनाया जाएगा। इसमें खिलाड़ी अंतरराष्ट्रीय मानकों के अनुसार अभ्यास कर सकेंगे। साथ ही मल्टीपरपज स्पोर्ट्स फील्ड पर फुटबॉल पिच, स्टैंडर्ड ट्रैक, लाॅन्ग और ट्रिपल जंप, वाटर जंप, जेवलिन थ्रो, डिस्क्स थ्रो, हैमर थ्रो, पोल वॉल्ट, शार्टपुट और हाई जंप की सुविधा मिलेगी।

............


पहले चरण में ये भवन होंगे ध्वस्त
स्टेडियम में 1959 में बना जिम्नास्टिक हाॅल, 1960 में बना पुराना कार्यालय भवन, 1982 में बना पुराना वेटलिफ्टिंग हाल, 1983 में बना कार्यालय भवन, 1984 में बना बॉक्सिंग हॉल, चेंजिंग रूम ध्वस्त होगा। वर्ष 1984 में बना बॉक्सिंग हाॅल और 1998 में बने तरणताल को दूसरे चरण में ध्वस्त कर नया बनाया जाएगा।


...........



कुश्ती हॉल में शिफ्ट होगा क्षेत्रीय खेल कार्यालय
क्षेत्रीय क्रीड़ा अधिकारी आले हैदर ने बताया कि स्टेडियम के जीर्णोद्धार कार्य के दौरान किसी ज्यादातर खेल प्रभावित नहीं हाेंगे। बताया कि निर्माण कार्य के दौरान खेल कार्यालय को कुश्ती हॉल में शिफ्ट कराया जाएगा।



.........


वर्जन
रीजनल स्पोर्ट्स स्टेडियम को आधुनिक बनाने के लिए बजट जारी होने के बाद टेंडर प्रक्रिया पूरी हो गई है। पुराने भवन की नीलामी हो गई है। जल्द ही गिराने का काम शुरू हो जाएगा।

- आले हैदर, क्षेत्रीय क्रीड़ा अधिकारी, रीजनल स्टेडियम
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed