फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Gorakhpur News: After the death of the tiger, CZA sought a report on the animals

Gorakhpur News: बाघ की मौत के बाद सीजेडए ने मांगी जानवरों की रिपोर्ट

Fri, 11 Apr 2025 12:49 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Fri, 11 Apr 2025 12:49 AM IST
विज्ञापन
Gorakhpur News: After the death of the tiger, CZA sought a report on the animals
चिड़ियाघर प्रशासन ने सीजेडए से साझा की बाघ केसरी की मौत की जानकारी
विज्ञापन

शेर, बाघ, तेंदुए सहित सभी जानवरों को हर साल लगानी होती है एआरवी
गोरखपुर। चिड़ियाघर में बाघ केसरी की मौत के बाद केंद्रीय चिड़ियाघर प्राधिकरण (सीजेडए) ने सभी जानवरों की रिपोर्ट मांगी है। इसमें जानवरों के टीकाकरण से लेकर पेट के कीड़े मारने की दवा की जानकारी शामिल है। चिड़ियाघर प्रशासन यह रिपोर्ट तैयार कर रहा है। साथ ही बाघ केसरी की मौत की रिपोर्ट सीजेडए से साझा कर दी गई है।
पीलीभीत से रेस्क्यू कर लाए गए बाघ केसरी की मौत के बाद केंद्रीय चिड़ियाघर प्राधिकरण दिल्ली सख्त है। प्राधिकरण ने दूसरे जानवरों के स्वास्थ्य और टीकाकरण संबंधी रिपोर्ट मांगी है। गोरखपुर चिड़ियाघर प्रशासन भी बाघ केसरी की मौत के बाद अलर्ट है और दूसरे जानवरों पर किसी तरह का रिस्क नहीं लेना चाहता है। सीजेडए ने रिपोर्ट में चिड़ियाघर में रहने वाले सभी जानवरों के टीकाकरण, पेट के कीड़े मारने की दवा से लेकर, कितने जानवरों की ब्रीडिंग हुई और कितने जानवरों की मौत इसका पूरा रिकॉर्ड मांगा है। इस पर चिड़ियाघर प्रशासन रिपोर्ट बनाने में जुट गया है।
विज्ञापन


शेर, बाघ, तेंदुए को लगता है रैबीज का टीका
चिड़ियाघर में शेर, तेंदुआ, बाघ, भेड़िया, लकड़बग्घा, हिप्पो, सियार सहित अन्य जानवरों को हर साल एंटी रैबीज वैक्सीन लगाई जाती है। इसके अलावा इन जानवरों को कीड़े मारने की दवा भी खिलाई जाती है। इसका पूरा रिकॉर्ड चिड़ियाघर को रखना होता है। यही रिकॉर्ड चिड़ियाघर प्रशासन साझा भी करता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


बाघ केसरी की भेजी पोस्टमार्टम रिपोर्ट
बाघ केसरी की मौत के बाद पोस्टमार्टम रिपोर्ट चिड़ियाघर प्रशासन ने केंद्रीय चिड़ियाघर प्राधिकरण को भेज दी है। इंडियन वेटनेरी रिसर्च इंस्टीट्यूट (आईवीआरआई), बरेली में बिसरा की जांच हुई। इसमें मौत का कारण हाइपॉवोलेमिक शॉक बताया गया। इसके अलावा दिमाग में 100 एमएल पानी जमा होना भी बताया गया है। यह भी बताया गया है कि बाघ केसरी को किसी तरह का कोई संक्रमण नहीं था।



कोट...
केंद्रीय चिड़ियाघर प्राधिकरण को हर साल टीकाकरण सहित साल भर की गतिविधियों की पूरी रिपोर्ट दी जाती है। यह रिपोर्ट तैयार कराई जा रही है। बाघ केसरी की पोस्टमार्टम रिपोर्ट भी भेज दी गई है।
- डॉ. योगेश प्रताप सिंह, उप निदेशक एवं मुख्य पशु चिकित्साधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed