फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Gorakhpur News: After the blast in Kanpur, alert has been issued in Gorakhpur as well.

Gorakhpur News: कानपुर में ब्लास्ट के बाद गोरखपुर में भी अलर्ट

Thu, 09 Oct 2025 01:54 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Thu, 09 Oct 2025 01:54 AM IST
विज्ञापन
Gorakhpur News: After the blast in Kanpur, alert has been issued in Gorakhpur as well.
रेलवे स्टेशन पर हुई सघन जांच, संवेदनशील स्थानों पर बढ़ाई गई सुरक्षा
विज्ञापन

गोरखपुर। कानपुर में हुए विस्फोट की घटना के बाद गोरखपुर पुलिस भी अलर्ट मोड में आ गई है। रेलवे स्टेशन, प्रमुख बाजारों, मंदिरों और मस्जिदों के आसपास सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है। जगह-जगह पुलिस गश्त कर रही है और संदिग्ध व्यक्तियों से पूछताछ की जा रही है।
डीजीपी के निर्देश पर एसएसपी ने अधिकारियों के साथ विशेष बैठक कर जिलेभर में सघन चेकिंग अभियान चलाने के निर्देश दिए। एसपी उत्तरी जितेंद्र कुमार श्रीवास्तव के नेतृत्व में पीपीगंज रेलवे स्टेशन पर गहन तलाशी अभियान चलाया गया। वहीं, एसपी सिटी अभिनव त्यागी के नेतृत्व में सीओ कैंट ने रेलवे स्टेशन परिसर में बैठे यात्रियों की जांच की और संदिग्ध व्यक्तियों से पहचान पत्र भी मांगे।
विज्ञापन

एसपी साउथ जितेंद्र कुमार ने दक्षिणांचल में दूसरे जिलों से आने वाले वाहनों की जांच कराई। प्रशासन ने आम जनता से अपील की है कि किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत पुलिस को दें।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed