फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Gorakhpur News: After Montha, the weather deteriorated due to the wind of the Arabian Sea.

Gorakhpur News: मोंथा के बाद अरब सागर की हवा से बिगड़ा मौसम

Sat, 01 Nov 2025 03:02 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sat, 01 Nov 2025 03:02 AM IST
विज्ञापन
Gorakhpur News: After Montha, the weather deteriorated due to the wind of the Arabian Sea.
गोरखपुर। चक्रवाती तूफान मोंथा के बाद अरब सागर से आई पुरवा हवा ने मौसम का मिजाज बिगाड़ दिया है। बृहस्पतिवार की रात से शुक्रवार सुबह के बीच करीब 17.2 मि.मी. बारिश दर्ज की गई।
विज्ञापन

लगातार तीसरे दिन सूर्य घने बादलों में छिपे रहे। इससे दिन का अधिकतम तापमान 24.2 डिग्री सेल्सियस तक ही चढ़ा जो सामान्य से करीब 7 डिग्री कम रहा। वहीं, न्यूनतम तापमान 20.5 डिग्री सेल्सियस रहा जो सामान्य से करीब ढाई डिग्री अधिक है। शनिवार से फिर मौसम बदलेगा और अचानक 4 से 6 डिग्री सेल्सियस तापमान बढ़ने का अनुमान है।
विज्ञापन

मौसम विभाग के अनुसार, पिछले 24 घंटे के दौरान पूर्वी उत्तर प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में हल्की से मध्यम वर्षा हुई। कुछ स्थानों पर भारी बारिश और तेज हवाओं के झोंके भी दर्ज किए गए। आर्द्रता का स्तर 100 प्रतिशत तक पहुंच गया जिससे उमस बढ़ी, हालांकि तापमान में गिरावट से मौसम सुहावना बना रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

मौसम विशेषज्ञ अतुल कुमार सिंह ने बताया कि शनिवार से बादल छंटने की संभावना है और धीरे-धीरे मौसम में सुधार होगा। हालांकि, 03 नवंबर से एक नया पश्चिमी विक्षोभ पश्चिमी हिमालयी क्षेत्र को प्रभावित कर सकता है, जिसके असर से न्यूनतम तापमान में गिरावट आएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed