{"_id":"68965916bdd40985a5071e4b","slug":"gorakhpur-news-after-a-dispute-with-her-husband-the-girl-committed-suicide-by-hanging-herself-gorakhpur-news-c-7-hsr1010-1030663-2025-08-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gorakhpur News: पति से विवाद के बाद युवती ने फंदा लगाकर दे दी जान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gorakhpur News: पति से विवाद के बाद युवती ने फंदा लगाकर दे दी जान
विज्ञापन
एक साल पहले दोनों ने किया था प्रेम विवाह, पति गिरफ्तार
महावीर छपरा। बेलीपार थाना क्षेत्र के भौवापार में पति से विवाद के बाद राधनी निषाद (19) ने फंदे लगाकर जान दे दी। शुक्रवार सुबह उसका शव पंखे के कुंंडे में दुपट्टे के सहारे लटका मिला। पति की सूचना पर फाॅरेंसिक टीम संग मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच कर साक्ष्य एकत्रित किए। देर शाम राधनी की मां की तहरीर पर पुलिस ने पति विकास, ननद पूजा, देवर आकाश के खिलाफ आत्महत्या के लिए उकसाने और दहेज के लिए प्रताड़ित करने का केस दर्ज किया है।
कालाबाग भौवापार टोले के काली स्थान निवासी विकास निषाद ने कुछ वर्ष पहले पड़ोस के गांव की रहने वाली रामप्रीत निषाद की बेटी राधनी निषाद (19) से 29 अप्रैल 2024 को प्रेम विवाह किया था। दोनों ने परिवार की मर्जी के खिलाफ शादी की थी। इसके बाद विकास परिवार से अलग कालाबाग स्थित काली स्थान पर मकान बनवा कर पत्नी राधना के साथ रहने लगा था। ग्र्रामीणों के अनुसार पिछले एक साल से दोनों में किसी न किसी बात को लेकर विवाद होने लगा था। बृहस्पतिवार की रात भी दोनों में कहासुनी हो गई थी। इसके बाद विकास अपने कमरे में जाकर सो गया। शुक्रवार सुबह सो कर उठा तो राधनी का शव कमरे के लगे पंखे में दुपट्टे के सहारे लटका हुआ था। विकास ने आसपास के लोगों की मदद से उसे नीचे उतारा, लेकिन तब तक उसकी सांस थम चुकी थी। विकास की सूचना पर फॉरेंसिक टीम संग मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच-पड़ताल कर साक्ष्य एकत्रित किए। बेटी की मौत की सूचना पर मौके पर पहुंची मां ने पति, ननद और देवर पर आरोप लगाया कि काफी दिनों से पांच लाख रुपये और बुलेट की मांग कर रहे थे। बिना दहेज के आने का ताना मारते रहे। इसको लेकर पंचायत के बाद मडवरिया कुआं चौकी पर सुलह भी हुई थी।
क्षेत्राधिकारी बांसगांव मनोज कुमार पांडेय ने बताया कि घटनास्थल का बारीकी से निरीक्षण किया गया है। पति को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। तहरीर मिलने पर केस दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।