फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Gorakhpur News: Advocates took out a foot march and demonstrated, met SSP

Gorakhpur News: अधिवक्ताओं ने पैदल मार्च निकालकर किया प्रदर्शन, एसएसपी से मिले

Tue, 26 Nov 2024 05:53 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Tue, 26 Nov 2024 05:53 AM IST
विज्ञापन
Gorakhpur News: Advocates took out a foot march and demonstrated, met SSP
गोरखपुर। दीवानी कचहरी में अधिवक्ता पर हमला करने आए आरोपियों में एक की गिरफ्तारी न होने और बड़हलगंज में अधिवक्ता से मारपीट में केस दर्ज न होने से नाराज अधिवक्ता सोमवार को सड़क पर उतर आए। कचहरी से पैदल मार्च करते हुए एसएसपी कार्यालय पहुंचे और प्रदर्शन करने लगे। बार एसोसिएशन के अध्यक्ष भानु पांडेय, मंत्री गिरजेश मणि त्रिपाठी की अगुवाई में पहुंचे अधिवक्ताओं ने एसएसपी के सामने अपना पक्ष रखा और लापरवाही बरतने पर कैंट इंस्पेक्टर संजय सिंह को हटाए जाने की मांग की। एसएसपी ने कचहरी परिसर मारपीट के मामले में एक आरोपी के गिरफ्तार किए जाने की जानकारी दी और अन्य मांगों पर सकारात्मक कार्रवाई का आश्वासन दिया। इसके बाद अधिवक्ता कचहरी लौट गए।
विज्ञापन

एसएसपी से सबसे पहले अधिवक्ताओं ने कैंट थाने के प्रकरण पर बात की। एसएसपी ने पीड़ित अधिवक्ता रविंद्र दुबे से घटना क्रम समझा और उसे नोट किया। एसएसपी ने अधिवक्ता के गोली चलाने के आरोप पर सवाल जवाब किया। इसके बाद सीओ कैंट को कचहरी जाकर इसकी जांच करने के लिए कहा। पीड़ित को आश्वासन दिया कि जो जांच कर साक्ष्य के आधार पर कार्रवाई की जाएगी। इसके बाद अधिवक्ता कैंट थाना प्रभारी को तत्काल हटाने की मांग करने लगे। इस पर एसएसपी ने उन्हें समझाते हुए कहा कि जांच पड़ताल के बाद ही थानाध्यक्ष संजय सिंह को इधर से उधर किया जाएगा।
विज्ञापन

अधिवक्ता मानने को तैयार नहीं हो रहे थे, इसको लेकर करीब आधे घंटे तक बहस चली। बाद में सभी अधिवक्ता माने। इस दौरान धीरेंद्र दुबे, अभिमन्यु पांडेय, उमापति उपाध्याय, जितेंद्र धर दुबे, मोहम्मद अहमद, देवी शरण चतुर्वेदी, सतीश द्विवेदी, डाॅ. सुभाष शुक्ल, आशीष पांडेय, रवि पांडेय, अजय पांडेय, मृत्युंजय राज सिंह, रवि प्रकाश शुक्ल, अजय शुक्ला, सतीश द्विवेदी, रवि पांडेय, राजेश कुमार पांडेय आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं कचहरी परिसर में मारपीट के मामले में दूसरे पक्ष की चिलुआताल क्षेत्र की महिला भी केस दर्ज कराने के लिए अधिकारियों के दफ्तर दौड़ रही है। महिला का आरोप है कि मेरा भाई अपने दोस्त के साथ कचहरी केस के सिलसिले में गया था, वहां पर अधिवक्ताओं ने उसे पीटा था। इसमें दोनों को चोटें आई थीं।
दरअसल, 20 नवंबर को कचहरी परिसर में मारपीट हो गई थी। इसमें अधिवक्ता रविंद्र धर दुबे ने कैंट थाने में हत्या की कोशिश का केस दर्ज कराया है। अब आरोपियों की गिरफ्तारी और प्रभारी को हटाने की मांग की जा रही है। दूसरा मामला बड़हलगंज का है। इसमें थाने में घुसकर मारने पीटने के आरोप में एक अधिवक्ता के पुत्र पर पुलिस ने केस दर्ज किया है। इस मामले में अब अधिवक्ता दूसरे पक्ष पर भी केस दर्ज करने की मांग कर रहे हैं।

गोली चलने की नहीं हुई पुष्टि
अभी तक की पुलिस की जांच में गोली चलने की पुष्टि नहीं हुई है। कचहरी सुरक्षा में लगाई गए स्पेशल सिक्योरिटी फोर्स (एसएसएफ) ने भी अपने रिपोर्ट में ऐसी किसी घटना से इन्कार कर दिया है। हालांकि, अधिवक्ताओं की मांग पर इस प्रकरण की जांच सीओ कैंट को सौंपी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed